विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नैनीताल में होली का रंग चढ़ा, होटलों के 60% कमरे पैक; कुमाऊनी अंदाज में होगा जश्न

Updated: Tue, 03 Mar 2026 09:00 PM (IST)

नैनीताल में होली मनाने के लिए पर्यटक उमड़ पड़े हैं, जिससे होटल 60% तक भर गए हैं। मंगलवार देर रात तक सैलानियों का आना जारी रहा।

होली मनाने के लिए पर्यटक नैनीताल उमड़े।

होली मनाने के लिए पर्यटक नैनीताल उमड़े।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवादाता, नैनीताल। होली पर नैनीताल के मुख्य स्थानों के होटलों में 60 फीसद कमरे पैक हो चले हैं। मंगलवार देर रात तक सैलानियों का पहुंचना जारी रहा।

नगर के उच्च स्तरीय होटलों में कुमाऊनी परंपरा के साथ जैविक रंगों से होली खेली जाएगी।

होली पकवानो के साथ होलियार होली का रंग जमाने जा रहे हैं। होली से पहले पर्यटकों के उमड़ने से कारोबार का रंग गाढ़ा हो गया है।

Tourists came to Nainital

नगर में सुबह सैलानियों का पहुंचना शुरू हो गया था, जो देर रात तक जारी रहा। जिस कारण की रौनक में निखार नजर आयो।

होली पर्व को लेकर नगर के बड़े होटल होली का रंग जमाने को तैयार है। इस बार कुछ होटलों ने कुमाऊंनी होल्यारों को आमंत्रित किया गया है। साथ ही रासायनिक रंगों से परे जैविक रंगों का इस्तमाल किया जाएगा।

सिर्फ अपने होटलों में रह रहे सैलानियों ही होटल के पार्कों में होली खेल सकेंगे। ढोलक और हार्मोनियम के साथ कुमाऊनी होली गायन रहेगा।

Tourists In Nainital

गुजिया, आलू के गुटके, भांग की चटनी समेत पारंपरिक अन्य पकवान सैलानियों को परोसे जाएंगे। पानी से होली नहीं मनाई जाती है।

नैनी रिट्रीट के जीएम डीएस जीना ने बताया कि 80 फीसद कमरे पैक हैं। होटल में जैविक रंगों से होली मनाई जाएगी।

आलू के गुटके रायता और भांग की चटनी के साथ होली का रंग जमाया जाएगा। स्थानीय होलियारों की टीम आमंत्रित की गई है।

Tourists

नमः नैनीताल के जीएम मेधा भट्टाचर्जी के अनुसार होली पर ढोल और ढोलक के साथ होली पर्व पर संगीत की धूम रहेगी। होटल में 70 फीसद कमरे पैक हो हैं।

होटल शेरवानी हिलटॉप इन के महा प्रबंधक कमलेश सिंह ने बताया कि इस बार गुलाल के साथ फूलों की होली मनाई जाएगी।

लेक ब्रिज टोल टैक्स के अनुसार नगर में एक हजार से अधिक पर्यटक वाहनों ने प्रवेश किया है। जिनमें पांच हजार से अधिक सैलानी पहुंचे हैं।

होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय बिष्ट के अनुसार होली पर कारोबार में निश्चित तौर पर वृद्धि हुई है। होटलों में होली आयोजन को खास इंतजाम किए गए हैं। उधर होली से पहले पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला।