विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उच्च हिमालयी क्षेत्र में भारी हिमपात, पूरे कुमाऊं में बदला मौसम का मिजाज nainital news

By Skand ShuklaEdited By:
Updated: Sun, 24 Nov 2019 10:02 AM (IST)

पिथौरागढ़ जिले में उच्च हिमालयी क्षेत्र धारचूला-मुनस्यारी में भारी हिमपात से जिले में ठंड बढ़ गई है। पर्वतीय जिले नैनीताल अल्मोड़ा चम्पावत और बागेश्वर में बादल व कोहरा छाया रहा।

उच्च हिमालयी क्षेत्र में भारी हिमपात, पूरे कुमाऊं में बदला मौसम का मिजाज nainital news
उच्च हिमालयी क्षेत्र में भारी हिमपात, पूरे कुमाऊं में बदला मौसम का मिजाज nainital news

हल्द्वानी/पिथौरागढ़, जेएनएन : शनिवार को कुमाऊं में मौसम का मिजाज बदला रहा। सुबह से ही धूप के दर्शन किसी भी जिले में नहीं हुए। पर्वतीय जिले नैनीताल, अल्मोड़ा, चम्पावत और बागेश्वर में बादल व कोहरा छाया रहा। पिथौरागढ़ जिले में उच्च हिमालयी क्षेत्र धारचूला-मुनस्यारी में भारी हिमपात से जिले में ठंड बढ़ गई है। हिमनगरी मुनस्यारी में न्यूनतम तापमान तीन व अधिकतम 11 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने से पानी जमने लगा है। जिला मुख्यालय सहित अन्य क्षेत्रों में भी न्यूनतम तापमान में गिरावट आने लगी है।

नैनीताल में कोहरा छाया रहा तो बादलों का बसेरा तड़के से रहा। वहीं जिले के भावर क्षेत्र हल्द्वानी, रामनगर, लालकुआं आदि क्षेत्र में बादल छाए रहे, इस मौसम में पहली बार दिन में ठंड का एहसास हुआ। यही स्थिति ऊधमसिंह नगर जिले में भी रही। सुबह करीब 11 बजे के आसपास लगा कि धूप निकलेगी, मगर कुछ देर बाद कोहरा छाने लगा। पिथौरागढ़ में अधिकतम तापमान बीस डिग्री के आसपास पहुंचा परंतु न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री रहा। जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तापमान में तेजी के साथ गिरावट आई।

शनिवार को मुनस्यारी के जोहार क्षेत्र में हंसलिंग, राजरंभा, पंचाचूली, बृजगंग, नंदा कोट, नंदा देवी सहित अन्य चोटियों पर भारी हिमपात हो रहा है। सुबह से प्रारंभ हिमपात सायं तक जारी है। यहां पानी अभी से जमने लगा है। हिमपात के चलते लोग अलाव सेंकने लगे हैं। जबकि बीते वर्षो तक मध्य दिसंबर के आसपास अलाव जलाने की नौबत आती थी। कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग पर चीन सीमा लिपूलेख तक जबरदस्त हिमपात हो रहा है। चौदास घाटी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड है। नारायण आश्रम में भी तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें : बाघों की गणना के लिए कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में लगाए जाएंगे 1082 कैमरे