विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरीश रावत का भाजपा पर हमला, बोले- 'उत्तराखंड में अगर दोबारा भाजपा आई तो लगेगा कि ऊपर वाला सो गया'

Published: Fri, 13 Mar 2026 11:28 AM (IST)

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने रामनगर में पदयात्रा के समापन पर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि ...और पढ़ें

पूर्व सीएम हरीश रावत बोले, भाजपा सरकार पत्थर है, गरीबों का दर्द नहीं समझेगी. File

पूर्व सीएम हरीश रावत बोले, भाजपा सरकार पत्थर है, गरीबों का दर्द नहीं समझेगी. File

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, रामनगर। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बाहरी राज्यों के लोगों को बसाकर खुद उत्तराखंड की डेमोग्राफी बदल रहे हैं। जिनका कोई अता पता नहीं है, ऐसे लोगों को राज्य में जमीन खरीदवाई जा रही है। बड़ी संख्या में लोग बाहर से बस रहे है, जिससे यहां की डेमोग्राफी बदल रही है। जो जमीनें हमारे बच्चों के काम आती, वह बाहरी राज्य के लोगों को लीज पर दी जा रही है।

गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री रावत वन ग्रामों को राजस्व गांव का दर्जा देने की मांग के लिए निकाली गई पदयात्रा के समापन पर तहसील परिसर में लोगों को संबोधित कर रहे थे। उपज्येष्ठ प्रमुख संजय नेगी नेतृत्व में महाविद्यालय के समीप से पदयात्रा आरंभ हुई। वन ग्रामों के सैकड़ों लोग व कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में वन ग्रामों को राजस्व बनाने व सांसद अनिल बलूनी वादा पूरा करो लिखी तख्तियां लेकर नारेबाजी करते हुए तहसील पहुंचे।

यहां पूर्व मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि वर्ष 2007 में कांग्रेस ने लोगों को मालिकाना हक देने के लिए वन अधिकार कानून बनाया था। भाजपा ने उसे कूड़े के ढेर में फेंक दिया है। आरोप लगाया कि सांसद अनिल बलूनी भी उसी नस्ल भाजपा से आते हैं, जिनकी सोच ही गरीब के लिए नहीं है। भाजपा पत्थर है, वह आपके दर्द को नहीं समझेगी। कहा जब लोग उजाड़ने आएं तो अन्य बस्तियों को उनके साथ खड़े होकर विरोध करना चाहिए। भाजपा सत्ता चलाने के साथ ही लोगों को लूटने का भी काम कर रही है।

जितना भ्रष्टाचार उत्तराखंड में अब हो रहा उतना कभी राज्य व देश में नहीं हुआ। यदि इसके बाद भी भाजपा 2027 में आती है तो ऐसे लगेगा कि ऊपर वाला सो गया है। जगा होगा तो भाजपा नहीं आनी चाहिए। इस दौरान ब्लाक प्रमुख मंजु नेगी, उपज्येष्ठ प्रमुख संजय नेगी, पुष्कर दुर्गापाल, ताइफ़ खान, एस लाल, चनर राम, निशांत पपने, नारायण सिंह रावत मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- वन ग्रामों को राजस्व गांव का दर्जा दिलाने के लिए हरीश रावत ने भरी हुंकार, रामनगर में निकाली पदयात्रा

यह भी पढ़ें- Bindukhatta Protest: पूर्व सीएम हरीश रावत का ऐलान, बिंदुखत्ता को उजाड़ने से उनकी लाश से गुजरना होगा