बुलेट सड़क पर, खाई में पड़ा था दिल्ली का शख्स, हल्द्वानी में आधी रात खाकी ने बचाई जान
हल्द्वानी की गुलाबघाटी के पास देर रात एक दिल्ली निवासी व्यक्ति खाई में गिर गया था। पुलिस ने सक्रियता दिखाते ...और पढ़ें
HighLights
गुलाबघाटी में दिल्ली निवासी व्यक्ति खाई में गिरा
पुलिस ने आधी रात को सक्रियता से जान बचाई
घायल को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। गुलाबघाटी के पास देर रात पुलिस की सक्रियता के कारण दिल्ली निवासी एक व्यक्ति की जान बच गई। खाई में गिरे घायल को पुलिस ने सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया है।
मंगलवार देर रात डेढ़ बजे करीब पुलिस को सूचना मिली थी कि गुलाबघाटी के पास सड़क किनारे एक क्षतिग्रस्त बुलेट बाइक दिख रही है लेकिन चालक का कोई पता नहीं। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू किया तो चालक खाई में पेड़ो और झाड़ियों के बीच फंसा पड़ा था।
मूल रूप से दिल्ली के रोहिणी निवासी भूपेश कुमार किसी काम से काठगोदाम की तरफ आए थे। नियंत्रण खोने की वजह से बुलेट पैराफिट से टकरा गई और भूपेश उछल कर खाई वाले हिस्से की तरफ गिर पहुंच गए।
