विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दहेज उत्पीड़न से परेशान बहू का हल्द्वानी में धरना, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

Updated: Fri, 06 Mar 2026 12:42 PM (IST)

गौलापार की एक बहू ने दहेज उत्पीड़न और पुलिस की निष्क्रियता के खिलाफ हल्द्वानी में धरना दिया। पहले बुधपार्क और फिर पुलिस बहुउद्देशीय भवन में विरोध प्रदर्शन किया।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। ससुरालियों के उत्पीड़न से परेशान एक बहू ने पति व ससुराल वालों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। पीड़ित महिला ने पुलिस के खिलाफ भी कार्रवाई न करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। इसपर पहले पीड़ित महिला बुधपार्क में धरने पर बैठी और फिर परिवार के साथ पुलिस बहुउद्देशीय भवन में धरना शुरू कर दिया। महिला का हंगामा देख पुलिस ने पीड़िता को कार्रवाई का भरोसा दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला का गौलापार के पूर्वी खेड़ा में ससुराल है और कुछ माह पहले ही उसकी शादी हुई थी। महिला का आरोप है कि ससुराली उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। जिसके बाद मामला काठगोदाम थाना पहुंचा। इसके बाद महिला व ससुरालियों की महिला हेल्पलाइन में पांच बार काउंसलिंग करवाई। इसके बावजूद ससुरालियों का रवैया नहीं बदला और न ही पुलिस ने ठोस कार्रवाई की। जिसके बाद महिला बुधपार्क में धरने पर बैठ गई और न्याय न मिलने पर जान देने की धमकी देने लगी।

इसके बावजूद जब उसे मदद नहीं मिली तो वह परिवार के साथ पहले हल्द्वानी कोतवाली पहुंची और फिर पुलिस बहुउद्देशीय भवन में धरने पर बैठ गई। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि महिला के स्वास्थ्य को देखते हुए उसे बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस नियमानुसार मामले में कार्रवाई कर रही है।