बकरीद पर सार्वजनिक स्थानों पर नमाज और कुर्बानी नहीं, हल्द्वानी में सख्त निर्देश जारी
हल्द्वानी में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक में सार्वजनिक स्थानों पर नमाज व कुर्बानी पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए। ...और पढ़ें

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। ईद उल अजहा (बकरीद) पर्व को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इसमें मुस्लिम समुदाय के लोगों को पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने आग्रह किया कि कुर्बानी के चिह्नित स्थलों पर पशु के अवशेषों को इकट्ठा करके रखें और मांस को ढककर ही घर ले जाएं।
मंगलवार को हल्द्वानी कोतवाली सभागार में आयोजित बैठक में बनभूलपुरा समेत अन्य क्षेत्रों के पार्षद व धर्म गुरुओं के साथ पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने बैठक की। जिसमें क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बताया कि बनभूलपुरा में जहां ईद की नमाजें पढ़ी जाती हैं उन रास्तों की सड़कें खोद दी गई हैं।
इससे लोगों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। साथ ही ईद उल अजहा से पहले क्षेत्र में कीटनाशक का छिड़काव किया जाए। बैठक में एसपी सिटी मनोज कत्याल, सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी, नगर आयुक्त पारितोष वर्मा, सीओ अमित कुमार, बनभूलपुरा थानाध्यक्ष डीएस फर्त्याल, मुखानी थानाध्यक्ष सुशील जोशी, हल्द्वानी कोतवाल विजय मेहता आदि मौजूद रहे।
हल्द्वानी में इन 12 स्थानों पर ही होगी कुर्बानी
लाइन नंबर 12 मीट मार्केट के दो स्थानों में, लाइन नंबर-12 इमरजेंसी मेडिकल के पास, उजाला नगर मस्जिद के सामने गली में, इशातुल हक मदरसे के पीछे, नई बस्ती ताज मस्जिद के पीछे, आस्ताना मस्जिद के पास, उजाला नगर में नस्मानी जिम के पास, नमा मस्जिद के पास, उजाला नगर किन्नरों वाली गली, कब्रिस्तान को जाने वाले रास्ते की तरफ, इमरान पार्षद के घर के पास स्थान चिह्नित किए गए हैं।
खबरें और भी
बैठक में उठी समस्याओं पर दिए गए निर्देश
- नालियों की साफ-सफाई कराने के लिए नगर आयुक्त हल्द्वानी को निर्देश दिए गए।
- कुर्बानी वाले स्थल पर पहले से ही पानी के टैंकरों की पर्याप्त व्यवस्था के निर्देश दिए गए।
- कुर्बानी स्थलों पर अवशेषों को खुले में न छोड़ने व उन्हें तत्काल उठाने के लिए नगर निगम के कर्मियों की तैनाती के निर्देश।
- अवशेषों को खुले में ले जाने पर रोक लगाने व निर्धारित स्थानों पर ही निस्तारण करने के दिए निर्देश।
- ईद पर्व में किसी भी प्रकार की बिजली कटौती न होने के संबंधित विभाग को दिए निर्देश।
- यातायात व्यवस्था सुचारु रखने व संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस गश्त बढ़ाने पर की चर्चा।
- कुर्बानी की तस्वीरें व वीडियो इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर प्रसारित न करें, नहीं तो कार्रवाई होगी।
सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी की अनुमति नहीं दी जाएगी। इंटरनेट मीडिया में अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई होगी। कुर्बानी निर्धारित व बंद स्थानों पर ही की जाएगी। सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी नहीं करनी है। कुर्बानी के बाद अवशेषों का निर्धारित नियमों के अनुसार निस्तारण किया जाए। साफ-सफाई बनाए रखना आयोजकों व संबंधित व्यक्तियों की जिम्मेदारी होगी। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को दें। - डा. मंजुनाथ टीसी, एसएसपी