हल्दूचौड़ में दर्दनाक सड़क हादसा, डंपर ने बाप-बेटी को कुचला, लड़की की मौत
हल्दूचौड़ में नेशनल हाईवे पर एक डंपर की टक्कर से दोपहिया वाहन सवार बाप-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, हल्दूचौड़। नेशनल हाईवे पर गुरुवार को हल्दूचौड़ पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर गायत्री शक्तिपीठ के पास हुए सड़क हादसे में 14 वर्षीय बालिका की मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। घायल पिता की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
मृतका की पहचान प्रेरणा (14) पुत्री सुरेंद्र कुमार, निवासी खाद गोदाम, नहर के पार, बंडिया, किच्छा, ऊधमसिंह नगर के रूप में हुई है। हादसे में उसके पिता सुरेंद्र कुमार (42) पुत्र हेतराम घायल हुए हैं।
बताया गया कि गुरुवार को पिता-पुत्री स्कूटी संख्या यूके 06 एयू, 1303 से हल्द्वानी की ओर से किच्छा जा रहे थे। गायत्री शक्तिपीठ के पास पीछे से आ रहे डंपर संख्या यूके06सीसी - 6222 ने उनके दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर जा गिरे। हादसे में प्रेरणा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि सुरेंद्र कुमार घायल हो गए।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी जुटाने के साथ आवश्यक कार्रवाई शुरू की। बताया जा रहा है कि पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में लिया है।
