विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कुमाऊं के द्वाराहाट स्थित आश्रम में मिली विदेशी महिला, दो सप्ताह से डाली थीं डेरा Nainital News

By Skand ShuklaEdited By:
Updated: Sat, 14 Mar 2020 04:16 PM (IST)

अल्मोड़ा के द्वाराहाट में शनिवार को एक आश्रम में जर्मन महिला मिली है। महिला पिछले दो सप्ताह से आश्रम में रह रही थी। हरकत में आई स्वास्थ्य विभाग की टीम आश्रम पहुंची।

कुमाऊं के द्वाराहाट स्थित आश्रम में मिली विदेशी महिला, दो सप्ताह से डाली थीं डेरा Nainital News
कुमाऊं के द्वाराहाट स्थित आश्रम में मिली विदेशी महिला, दो सप्ताह से डाली थीं डेरा Nainital News

द्वाराहाट (अल्मोड़ा), जेएनएन : कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए विदेशी पर्यटकों के भारत आने पर प्रतिबंध लगा है। बावजूद इसके कई विदेशी पर्यटक कुमाऊं की तरफ रुख कर रहे हैं। अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट में शनिवार को एक आश्रम में जर्मन महिला मिली है। यह महिला पिछले दो सप्ताह से आश्रम में रह रही थी। जानकारी मिलने पर हरकत में आई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को आश्रम पहुंची।

दो माह पहले पहुंचीं थी भारत

जर्मनी की रहने वाले 40 वर्षीय महिला पर्यटक बीते नौ जनवरी को भारत पहुंची थी। करीब एक माह तक केरल में रहने के बाद 29 फरवरी को वह द्वाराहाट के योगदा आश्रम पहुंची। तब से उसका प्रवास योगदा आश्रम ही बना रहा। इसकी जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम योगदा पहुंची और जर्मनी महिला का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जर्मन महिला रविवार को आश्रम छोड़ देंगी।

नहीं मिले संदिग्ध लक्षण

सीएचसी प्रभारी डॉ. तपन शर्मा का कहना है कि योगदा आश्रम में गत 29 फरवरी से रह रही जर्मन नागरिक की शनिवार को कोरोना वायरस से संबंधित जांच की गई। उसमें किसी प्रकार के संदिग्ध लक्षण नहीं मिले। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आश्रम को एडवाइजरी जारी कर विदेशी नागरिकों को आश्रम में नही रखने को कहा गया है।

15 अप्रैल तक भक्तों के आश्रम आने पर रोक

द्वाराहाट के योगदा आश्रम पहुंची डॉक्टरों की टीम ने जर्मन महिला की जांच की। हालांकि टेस्ट निगेटिव पाया गया, मगर स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी करते हुए विदेशी पर्यटकों के लिए आश्रम को बंद रखने को कहा है। इसके बाद आश्रम को 15 अप्रैल तक सभी देशी-विदेशी स्वयंसेवियों व भक्तों के लिए बंद कर दिया है। आश्रम में चार से 6 अप्रैल तक प्रस्तावित स्वास्थ्य शिविर भी रद कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें : कूड़ा उठान के यूजर चार्ज में संशोधन, लोगों पर बोझ, निजी अस्पतालों पर मेहरबानी

यह भी पढ़ें : कुमाऊं में ठंड की वापसी, बारिश और आंधी से पिथौरागढ़ में मकान क्षतिग्रस्त