विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jim Corbett: कॉर्बेट नेशनल पार्क की नई वेबसाइट बनकर तैयार, सफारी बुक करना हुआ आसान

By Jagran NewsEdited By: Swati Singh
Updated: Sun, 01 Oct 2023 01:34 PM (IST)

Jim Corbett जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में सफारी बुक करने के लिए रविवार से नई वेबसाइट लांच हो रही है। नई वेबसाइट में अब यह समस्या नहीं होगी। पर्यटक अपना ...और पढ़ें

कॉर्बेट नेशनल पार्क की नई वेबसाइट बनकर तैयार
कॉर्बेट नेशनल पार्क की नई वेबसाइट बनकर तैयार

जागरण संवाददाता, रामनगर। जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में सफारी बुक करने के लिए रविवार से नई वेबसाइट लांच हो जाएगी। कॉर्बेट पार्क की बुकिंग वेबसाइट (www.corbettonline.uk.gov.in) को भारत सरकार के अधीन राष्ट्रीय सूचना केंद्र (एनआइसी) संचालित करती थी। कुछ वर्षों से वेबसाइट संचालन में तकनीकी दिक्कतें अधिक आ रही थी।

सीटीआर निदेशक धीरज पांडे ने एनआइसी के संचालन से वेबसाइट को हटाकर मध्यप्रदेश के पार्क में बुकिंग का काम संभाल रही जिपर कंपनी को वेबसाइट के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी। अधिकारियों के मुताबिक पुरानी वेबसाइट में बुकिंग करने पर अपनी यूजर आईडी व पासवर्ड जरूरी था। तभी बुकिंग की पूरी प्रक्रिया हो पाती थी। तकनीकी दिक्कत से कोई प्रक्रिया आधे में फेल हो गई तो नए सिरे से प्रक्रिया दोहरानी पड़ती थी।

नई वेबसाइट से समस्याएं होंगी दूर

नई वेबसाइट में अब यह समस्या नहीं होगी। पर्यटक अपना मोबाइल नंबर डालेगा तो ओटीपी मिलेगी। ओटीपी डालकर वेबसाइट खोल सकता है। नाइट स्टे, डे विजिट, कैंटर आदि बुकिंग की अलग-अलग विंडो बनी है।

यह भी पढ़ें: Nainital News: उत्तराखंड को मिले 100 वन दारोगा व सिपाही, एफटीआइ में ट्रेनिंग पूरी; अब करेंगे जंगलों की सुरक्षा

नाइट स्टे का कक्ष बुक करने पर विश्राम गृह की नाम सहित फोटो भी बुकिंग परमिट में आएगी। विश्राम गृह की भी दूरी की जानकारी दी गई है। डे सफारी करने तक कलेंडर दिखेगा। तिथि में बिना क्लिक किए केवल माउस को रखने पर वह उस तिथि की फुल बुकिंग या रिक्त बुकिंग शो कर देगा।

अधिकारी ने कही ये बात

कॉर्बेट की नई वेबसाइट बनकर तैयार हो गई है। एक अक्टूबर से नई वेबसाइट लांच हो जाएगी। वेबसाइट के नाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। नाइट स्टे बुक करने पर उस विश्राम गृह की फोटो भी परमिट में आएगी। -अमित ग्वासाकोटी, वार्डन, कॉर्बेट पार्क