जिम कार्बेट के ढिकाला में विदेशी पर्यटकों का इंतजार खत्म, शुरू हुई नाइट स्टे की एडवांस बुकिंग
कार्बेट पार्क के ढिकाला जोन में विदेशी पर्यटकों के लिए आरक्षित चार नाइट स्टे कक्षों की बुकिंग शुरू हो गई ...और पढ़ें

ढिकाला वन विश्राम गृह। जागरण
HighLights
ढिकाला में विदेशी पर्यटकों के लिए चार कक्ष आरक्षित।
15 से 21 नवंबर तक की बुकिंग वेबसाइट पर खुली।
अन्य पर्यटन जोन की बुकिंग 45 दिन पहले होगी।
जागरण संवाददाता, रामनगर। कार्बेट पार्क के ढिकाला में विदेशी पर्यटकों के नाइट स्टे के चार कक्षों के लिए एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। जबकि ढिकाला के अलावा बिजरानी, ढेला, झिरना पर्यटन जोन के अन्य कक्षों में बुकिंग के लिए अभी प्रतीक्षा करनी होगी। इनके लिए कार्बेट खुलने की तिथि से 45 दिन पहले बुकिंग हो पाएगी।
15 नवंबर से कार्बेट पार्क का ढिकाला जोन सफारी के लिए खुल रहा है। इसी दिन से पर्यटक कार्बेट में नाइट स्टे भी कर सकेंगे।
विदेशी पर्यटकों को कार्बेट में बढ़ावा देने को उनके लिए ढिकाला पर्यटन जोन में चार कक्ष आरक्षित किये गए हैं। इन कक्षों के लिए विभाग 90 दिन पहले एडवांस बुकिंग शुरू करने की व्यवस्था की गई है। कार्बेट ने बीते रविवार को ढिकाला के चार कक्षों के लिए एक सप्ताह की बुकिंग खोली है।
15 नवंबर से 21 नवंबर तक आने वाले विदेशी पर्यटक बुकिंग करा सकेंगे। कार्बेट पार्क के वार्डन बिंदर पाल ने बताया कि विदेशी पर्यटकों के लिए वेबसाइट खोल दी गई है।
यह भी पढ़ें- पैर हवा में, धड़कनें तेज और सामने खुला आसमान! भारत की ये पैराग्लाइडिंग डेस्टिनेशंस हैं एडवेंचर शौकीनों के लिए बेस्ट
