विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एनएच-74 मुआवजा घोटाला मामले में तीन महिला समेत 26 किसानों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

By Skand ShuklaEdited By:
Updated: Mon, 02 Mar 2020 05:54 PM (IST)

एनएच 74 मुआवजा घोटाले की जांच कर रही एसआइटी ने तीन महिला समेत ऊधमसिंह नगर के 26 किसानों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है।

एनएच-74 मुआवजा घोटाला मामले में तीन महिला समेत 26 किसानों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
एनएच-74 मुआवजा घोटाला मामले में तीन महिला समेत 26 किसानों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

रुद्रपुर, जेएनएन : एनएच 74 मुआवजा घोटाले की जांच कर रही एसआइटी ने तीन महिला समेत ऊधमसिंह नगर के 26 किसानों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। एसआइटी अधिकारियों के मुताबिक आरोपितों ने बैकडेट में कृषि भूमि को अकृषि यानि 143 कराकर अधिक मुआवजा लिया था।

एनएच-74 निर्माण के दौरान किसानों ने अधिकारियों और कर्मचारियों से मिलीभगत कर बैकडेट में जमीन की 143 कराकर 211 करोड़ से अधिक का मुआवजा हड़पा था। इसकी पुष्टि जांच में हुई हुई तो एसआइटी ने घोटाले में शामिल छह पीसीएस अधिकारी समेत 30 से अधिक अधिकारी, कर्मचारी, किसान, बिचौलियों और बिल्डर्स को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। साथ ही कुछ किसानों ने न्यायालय में सरेंडर भी किया था, जबकि तीन दर्जन से अधिक किसान एसआइटी की कार्रवाई से फरार हो गए थे। इस पर एसआइटी ने फरार किसानों के खिलाफ एनबीडब्ल्यू लिया। साथ ही 36 किसानों को 41 का नोटिस भी तामिल कराते हुए एक फरवरी 2020 को 14 किसानों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी।

इधर, एक बार फिर एसआइटी ने ऊधमसिंहनगर के 26 किसानों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। इसमें बाजपुर निवासी अमृतपाल सिंह, जसपुर निवासी अवतार सिंह, सितारगंज निवासी इंद्रपाल सिंह, अजीत सिंह, जितेंद्र कौर, चरनजीत ह, गुरमेल सिंह, बाजपुर निवासी सर्वजीत सिंह, सितारगंज निवासी राजेश, मुकेश, जयमेश, मिथलेश, हरवंश सिंह, त्रिवेणी सिंह, महेश सिंह, नरेश सिंह, सुखदेव सिंह, किशन सिंह, जसपुर निवासी अजमेर सिंह, गुरवेल सिंह, सुखवंत सिंह, सुखदेव सिंह, सतनाम सिंह, बाजपुर निवासी रमिंदर सिंह, बलविंदर सिंह और सितारगंज निवासी हरप्रीत कौर के खिलाफ जिला एवं सत्र न्यायालय नैनीताल में चार्जशीट दाखिल कर दी है।

यह भी पढ़ें : उद्यान अफसर की फर्जी फेसबुक आइडी बनाकर दूसरे अफसर को ठगा

यह भी पढ़ें : दंपती से लाखों के जेवरात ठगने वाले चार आरोपितों को पुलिस ने किया गिरफ्तार