विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड में सनसनीखेज मामला, जुलूस में शामिल छात्र-छात्राओं को कुचलते हुए आगे निकल गई कार

Published: Thu, 24 Sep 2026 08:30 AM (GMT+05:30)

हल्द्वानी में डिग्री कॉलेज के बाहर छात्र संघ रैली के दौरान एक तेज रफ्तार कार छात्रों को कुचलते हुए निकल गई, जिससे एक युवक सड़क पर गिर गया।

HighLights

  1. डिग्री कॉलेज के बाहर छात्र रैली में कार घुसी

  2. तेज रफ्तार कार से एक युवक सड़क पर गिरा

  3. चालक फरार, पुलिस सीसीटीवी से तलाश कर रही

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। एमबीपीजी कालेज के बाहर मुख्य मार्ग पर बेलगाम कार की रफ्तार के कारण छात्र संघ उम्मीदवार की रैली में शामिल छात्र-छात्राएं कुचले जाने से बाल-बाल बच गए। हालांकि, गाड़ी की साइड लगने की वजह से एक युवक सड़क पर गिर पड़ा।

घटना के बाद लोगों ने कार को रोकने की कोशिश करते हुए पीछा भी किया। लेकिन आरोपित चालक कार संग फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी की मदद से चालक को सुराग तलाशा जा रहा है। पकड़ने के बाद कार्रवाई होगी।

छात्र संघ चुनाव को लेकर प्रचार का दौर

एमबीपीजी कालेज में छात्र संघ चुनाव को लेकर इन दिनों प्रचार का दौर चरम पर है। बुधवार दोपहर एक प्रत्याशी के समर्थक जुलूस निकालते हुए कालेज गेट के आगे से बढ़ रहे थे। इस दौरान पीछे से एक कार आ रही थी। सड़क पर भीड़ के बावजूद चालक ने रफ्तार धीमी नहीं की। जिससे अफरातफरी की स्थिति पैदा हो गई।

यह भी पढ़ें- एमबीपीजी कॉलेज स्टूडेंट यूनियन इलेक्शन: भाबर के कॉलेज का चुनाव, सेंधमारी तराई से पहाड़ तक

लोग बचने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। इस बीच एक युवक को कार की साइड लगने के बाद सड़क पर गिर पड़ा। जबकि दो युवक-बाल बचे। घटना के बाद छात्रों ने कार का पीछा करने की कोशिश भी की।

एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल का कहना था कि मुख्य मार्ग से जुड़े सीसीटीवी की मदद सेे चालक की तलाश की जा रही है। इसके अलावा प्रत्याशियों संग हुई बैठक में इन्हें सड़क पर शक्ति प्रदर्शन के लिए मना किया गया था। उसके बावजूद जाम की स्थिति पैदा की जा रही है। इसलिए नोटिस भेजा जाएगा।

टेंपो से उतार युवक को धुना, इंचार्ज ने फटकारी लाठियां

काठगोदाम की तरफ जा रहे एक टेंपो को बुधवार दोपहर कुछ युवकों ने डिग्री कालेज के पास रोक लिया। पहले चालक और फिर एक सवारी से भी मारपीट शुरू कर दी। हंगामा बढ़ने पर भाेटिया पड़ाव चौकी इंचार्ज कृपाल सिंह ने लाठियां फटकार हमलावरों को खदेड़ा। तहरीर के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

यह भी पढ़ें- हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव बना खतरा, छात्रों के गुटों में खूनी संघर्ष और तोड़फोड़, पांच घायल