Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नैनीताल में मिला बर्मीज पाइथन का बच्चा, बना कौतूहल; वन विभाग ने किया रेस्क्यू

    Updated: Sun, 12 Jul 2026 02:49 PM (IST)

    नैनीताल के अयारपाटा क्षेत्र में एक बर्मीज पाइथन का बच्चा मिलने से कौतूहल मच गया, जिसे वन विभाग ने रेस्क्यू कर चिड़ियाघर भेजा। ...और पढ़ें

    नैनीताल में मिला बर्मीज पाइथन का बच्चा. Jagran

    नैनीताल में मिला बर्मीज पाइथन का बच्चा. Jagran

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, नैनीताल। इसे शहर में बढ़ते तापमान का असर कहें या संयोग बीते कुछ समय से मैदानी क्षेत्रों में पाये जाने वाले वन्य जीव नैनीताल में दिखना आम हो गया है।

    शहर के सबसे ठंडे अयारपाटा क्षेत्र में बर्मीज पाइथन (अजगर) का बच्चा मिलना कौतूहल का विषय बना रहा। वन विभाग के कर्मियों ने पाइथन को रेस्क्यू कर चिड़ियाघर भेज दिया है, जिसे मैदानी क्षेत्र के जंगल में छोड़ा जाएगा।

    रेस्क्यू कर चिड़ियाघर भेजा

    शनिवार शाम अयारपाटा क्षेत्र में लोगों ने देवी काटेज के समीप सड़क किनारे सांप की हलचल देखी, तो क्षेत्रीय सभासद मनोज साह जगाती को भी बुला लिया। सांप को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटने लगी।

    सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने उसके बर्मीज पाइथन (अजगर) का बच्चा होने की पुष्टि की, तो नैनीताल में अजगर की मौजूदगी से लोग हैरत में पड़ गए। वन्य जीव विशेषज्ञ केएस सजवाण ने बताया कि बर्मीज पाइथन सांपों की सबसे पड़ी प्रजातियों में से है। यहां इसकी मौजूदगी भुजियाघाट, ज्योलीकोट व कालाढूंगी क्षेत्र तक होती है।

    नैनीताल में संभवत: पहली बार इसकी मौजूदगी रिकार्ड हुई है। संभवत: बर्मीज पाइथन का यह बच्चा किसी वाहन में मैदानी क्षेत्र से यहां पहुंच गया होगा। हालांकि उन्होंने नैनीताल के बढ़ते तापमान के चलते गर्म क्षेत्रों की इन प्रजातियों के ऊपर चढ़ने की संभावना से भी इन्कार नहीं किया।

    वन विभाग कर्मी निमिष दानू ने बताया कि अजगर के बच्चे को पकड़कर जू भेजा गया है, जिसे मैदानी क्षेत्र के जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- गुमला में एक ही दिन में सांप ने 7 लोगों को डसा, एक की मौत, 6 का इलाज जारी

    यह भी पढ़ें- हरियाणा में पाबड़ा जेएनवी के हॉस्टल में घुसा सांप, 11वीं की छात्रा को डसा; अस्पताल में भर्ती

    खबरें और भी