Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नैनीताल झील में मिला अज्ञात शव, नयना देवी मंदिर के पास हड़कंप

    Updated: Sat, 27 Jun 2026 09:33 AM (IST)

    नैनीताल में नयना देवी मंदिर के पास झील में एक अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर मोर्चरी में रखवाया है और उसकी शिनाख्त के प् ...और पढ़ें

    नैनीताल झील में मिला अज्ञात शव। फाइल फोटो

    नैनीताल झील में मिला अज्ञात शव। फाइल फोटो

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, नैनीताल। शहर के नयना देवी मंदिर के समीप झील में एक शव उतराता मिलने से सनसनी फैल गयी। राहगीरों की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने नाव चालकों की मदद से शव को झील से बाहर निकाला। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मृतक की आयु 45 से 50 वर्ष आंकी जा रही है।

    मृतक की पहचान कराने का प्रयास

    जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह शहर के तमाम लोग ठंडी सड़क क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। इस बीच लोगों को नयना देवी मंदिर के समीप झील में शव उतराता दिखा। लोगों ने नाव चालकों के साथ ही मल्लीताल कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कोतवाल राजेन्द्र सिंह रावत अन्य कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे।

    नाव चालकों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। लेकिन काफी पूछताछ के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। कोतवाल ने बताया कि शव को फिलहाल मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक 45 से 50 वर्ष का अधेड़ प्रतीत हो रहा है। आसपास के थानों और गुमशुदगी के रिकॉर्ड के आधार पर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें- जांच रिपोर्ट में खुलासा, पुरानी व जर्जर बिजली लाइन में वायरिंग से खाक हुआ था नैनीताल का ओल्ड लंदन हाउस

    यह भी पढ़ें- मोहर्रम पर हाई अलर्ट मोड में नैनीताल पुलिस, ड्रोन से रखी जा रही हर गतिविधि पर नजर

    खबरें और भी