नैनीताल में कांग्रेस नेताओं के बर्ताव पर भड़की भाजपा, जगह-जगह फूंका पुतला
कांग्रेस नेताओं द्वारा एसएसपी कार्यालय में किए गए कथित दुर्व्यवहार से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने रामनगर और भवाली में प्रदर्शन किया। उन्होंने कांग्रेस ...और पढ़ें

कांग्रेस नेताओं पर भड़की भाजपा।
HighLights
भाजपा ने कांग्रेस नेताओं के दुर्व्यवहार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
रामनगर और भवाली में गणेश गोदियाल के पुतले जलाए गए।
एसएसपी कार्यालय में अराजकता फैलाने वालों पर कार्रवाई की मांग।
जागरण संवाददाता, नैनीताल। रामनगर में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के हल्द्वानी आगमन पर एसएसपी कार्यालय में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के व्यवहार से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का प्रतीकात्मक पुतला जलाया।
रविवार को विधायक दीवान सिंह बिष्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ता लखनपुर चुंगी में एकत्रित हुए। यहां उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के विरुद्ध नारेबाजी की। इस दौरान विधायक बिष्ट ने कहा कि कांग्रेस नेताओं के इस व्यवहार से हर कोई दंग है।
वरिष्ठ नेता ही जब इस तरह का व्यवहार करेंगे तो उनके कार्यकर्ता क्या अनुशासन सीखेंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कांग्रेसियों ने एसएसपी के कार्यालय में जबरन घुसकर सड़क छाप गुंडों की तरह व्यवहार किया।
कार्यकताओं ने पुलिस से एसएसपी कार्यालय में घुसकर आराजकता फैलाने वाले कांग्रेस नेताओं पर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र खाती, मदन जोशी, मनमोहन बिष्ट, मनोज रावत, भावना भट्ट, सत्यप्रकाश शर्मा, पूरन नैनवाल, संजीव सैनी, नीमा मठपाल, संजय बिष्ट मौजूद रहे।
वहीं भवाली में भाजपा भवाली मंडल द्वारा रविवार को कांग्रेस के नेताओं का पुतला दहन किया गया। मंडल अध्यक्ष हिमांशु बिष्ट ने कहा कांग्रेस के नेताओं द्वारा पुलिस कप्तान के घर और आवास में जाकर जिस प्रकार की अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया एवं सनातन के विरोध में बोला गया। उससे पूरे प्रदेशवासियों में आक्रोश है।
खबरें और भी
ऐसे सभी नेताओं पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष दया किशन पोखरिया, मंडल महामंत्री अमित पांडे, पूर्व मंडल अध्यक्ष पंकज अद्वैती, नगर पालिका नामित सभासद पवन भाकुनी, मंडल उपाध्यक्ष शुभम कुमार, जावेद खान, नीरज गोस्वामी, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा आदित्य वोहरा, मंडल उपाध्यक्ष कंचन साह, मंडल कोषाध्यक्ष सुमित पांडे आदि मौजूद रहे।