विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बीजेपी के आनंद दरमवाल 18 वोटों के साथ बने हल्‍द्वानी के ब्लॉक प्रमुख

By Skand ShuklaEdited By:
Updated: Mon, 14 Jan 2019 04:46 PM (IST)

ब्लॉक प्रमुख हल्द्वानी के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आनंद सिंह दरमवाल को जीत हासिल हुई है। आनंद को 18 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के प्रत्याशी अर्जुन सिंह बिष्ट को केवल 8 वोट मिले।

बीजेपी के आनंद दरमवाल 18 वोटों के साथ बने हल्‍द्वानी के ब्लॉक प्रमुख
बीजेपी के आनंद दरमवाल 18 वोटों के साथ बने हल्‍द्वानी के ब्लॉक प्रमुख

हल्द्वानी, जेएनएन। ब्लॉक प्रमुख हल्द्वानी के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आनंद सिंह दरमवाल को जीत हासिल हुई है। आनंद को 18 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के प्रत्याशी अर्जुन सिंह बिष्ट को केवल 8 वोट मिले। एक वोट रद हो गया था। चुनाव अधिकारी/डीएम वीके सुमन ने चुनाव परिणाम की घोषणा की। यह चुनाव निकाय परिसीमन में 10 सीटें निगम में शामिल होने के चलते खाली हुई हुई थी। निवर्तमान ब्लाक प्रमुख खुला दत्त भट्ट का क्षेत्र नगर निगम में शामिल हो गया था। इसके चलते ब्लॉक प्रमुख का पद रिक्त हो गया। सोमवार को ब्लॉक कार्यालय में सुबह 10 बजे 3 बजे तक मतदान हुआ। 27 बीडीसी सदस्यों ने मतदान का प्रयोग किया । इसमें 18 सदस्यों ने भाजपा के प्रत्याशी को अपना समर्थन दिया। अर्जुन सिंह बिष्ट को केवल 8 वोट हासिल हुए। एक वोट रद्द कर दिया गया।

परिणाम की घोषणा होते ही भाजपा के तमाम दिग्गज ब्लॉक के परिसर में पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने निर्वाचित अध्यक्ष को बधाई दी और फूल माला पहनाई भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाए । इसके बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष के साथ तमाम समर्थको ने खुली जीप में बैठकर कालाढूंगी रोड पर जुलूस निकाला। इस दौरान विधायक नवीन दुम्का, पूर्व सांसद बलराज पासी,जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट समेत तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये हैं दरमवाल

आनंदपुर निवासी आनंद दरमवाल चार बार से क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। किसान मोर्चा कुमाऊं संयोजक व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रह चुके हैं। वर्तमान में जिला कार्यकारिणी सदस्य हैं।

यह भी पढ़ें : हरदा के खिचड़ी भोज में उजागर हुई कांग्रेस की गुटबाजी, सुमित ने कही ये बात

यह भी पढ़ें : शासन का वही पुराना राग, एक फिर से छेड़ा आइएसबीटी की जमीन का शिगूफा