विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऊधसिंह नगर में बड़े बाइक चोर गिरोह का खुलासा, 19 चोरी की बाइकों के साथ तीन गिरफ्तार

By Skand ShuklaEdited By:
Updated: Sun, 08 Dec 2019 10:01 AM (IST)

पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का खुलासा किया है। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरी की 19 बाइकें बरामद की है।

ऊधसिंह नगर में बड़े बाइक चोर गिरोह का खुलासा, 19 चोरी की बाइकों के साथ तीन गिरफ्तार
ऊधसिंह नगर में बड़े बाइक चोर गिरोह का खुलासा, 19 चोरी की बाइकों के साथ तीन गिरफ्तार

रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर), जेएनएन : पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का खुलासा किया है। मामले में  तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरी की 19 बाइकें बरामद की है। चार दिसंबर को रुद्रपुर मुख्य बाजार से प्रीत विहार निवासी इंद्रपाल सिंह पुत्र सोमनाथ सिंह की बाइक चोरी हो गयी थी। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस टीम का गठन किया गया और मामले की जांच की गयी। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच तीन को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम गूलरभोज निवासी अश्विनी दुबे पुत्र मुन्ना दुबे व संजय सिंह उर्फ संजू पुत्र किशन सिंह और संपत पुर रुद्रपुर निवासी बृजेश तिवारी पुत्र कन्हैया तिवारी बताया। पुलिस के मुताबिक संजय के खिलाफ बाइक चोरी के 6 मुकदमे दर्ज है। अश्विनी दुबे के खिलाफ चार मुकदमे तो बृजेश तिवारी के खिलाफ 4 मुकदमे दर्ज है।

ऐसे पकड़े गए शातिर चोर

सीओ अमित कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने सबसे पहले बृजेश को हिरासत में लिया। जिसके यहां से चोरी की 5 बाइक बरामद हुई। इसके बाद उसकी निशानदेही पर अश्विनी और संजय को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 14 बाइक बरामद हुई। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें : प्रदेश के कई बैंकों से करोड़ों की ठगी, रुद्रपुर में पकड़े गए 15 हैकर्स