विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विवाहिता से दुष्‍कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो, वायरल करने की देता रहा धमकी nainital news

By Skand ShuklaEdited By:
Updated: Thu, 27 Feb 2020 05:05 PM (IST)

कबाड़ के गोदाम में काम करने वाली महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि इस दौरान उसका अश्लील वीडियो भी बनाया गया।

विवाहिता से दुष्‍कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो, वायरल करने की देता रहा धमकी nainital news
विवाहिता से दुष्‍कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो, वायरल करने की देता रहा धमकी nainital news

रुद्रपुर, जेएनएन : रुद्रपुर के कबाड़ के गोदाम में काम करने वाली विवाहिता के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि इस दौरान उसका अश्लील वीडियो भी बनाया गया। इस मामले में पीड़िता के पति ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।

मूलरूप से बहेड़ी निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि वह विवाह के बाद वह दो साल पहले किच्छा रोड स्थित भूतबंगला में आकर रहने लगा। इस दौरान उसकी पत्नी करतारपुर रोड पर एक कबाड़ के गोदाम में काम करने लगी। इस दौरान एक युवक ने उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म किया। उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। आरोपित विवाहिता को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता रहा । साथ ही अपने साथियों के साथ भी उससे संबंध बनाने का दबाव बनाता था। ऐसा न करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देता था। आरोप है कि बुधवार शाम को भी उससे जबरन दुष्कर्म किया गया। इसकी शिकायत महिला ने देर रात अपने पति से की। इसके बाद गुरुवार को पीड़िता का पति रम्पुरा चौकी पहुंचा और पलिस से शिकायत की।

यह भी पढ़ें : जमीन विवाद मेें युवक की गोली मारकर हत्‍या करने के मामले में पिता-पुत्र को उम्रकैद 

यह भी पढ़ें : मिनी बैंक में हुए तीन करोड़ के घोटाला मामले में हाइकोर्ट ने सोसायटी के एमडी मांगी रिपोर्ट