विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस लुटेरी दुल्हन ने की पांच शादियां, शादी के बाद करती है ऐसा...

By gaurav kalaEdited By:
Updated: Tue, 16 Aug 2016 05:00 AM (IST)

रुड़की में एक लुटेरी दुुल्‍हन खुला घूम रही है। इसने अब तक पांच लोगों को अपने प्रेम पाश में फंसाया और फिर लाखों रुपए लेकर चंपत हो गई।

News Article Hero Image

रुड़की, [जेएनएन]: रुड़की में इन दिनों एक लुटेरी दुल्हन चर्चा का विषय बन गई है। यह युवती खुद को बेसहारा बताकर पहले अधेड़ों को अपने प्रेम जाल में फंसाती है फिर धोखे से लाखों रुपये ऐंठकर फरार हो जाती है। यह लुटेरी दुल्हन अब तक पांच लोगों का शिकार कर चुकी है।
सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस के अनुसार, मोहम्मदपुर निवासी एक व्यक्ति ने सर्वप्रथम उक्त महिला की शिकायत की है। उसने बताया कि करीब आठ माह पहले झबरेड़ी निवासी एक महिला से उसकी मुलाकात हुई थी।
महिला ने पति की मौत के बाद खुद को बेसहारा बताया और शादी करने का प्रस्ताव रखा। वह महिला के झांसे में आ गए और उसे घर ले गए। कुछ दिन बाद महिला शहर में मकान लेकर रहने की जिद करने लगी।

पढ़ें: पति संग सो रही महिला को जागने पर पता चला कि लुटा बैठी....
महिला की जिद पर उन्होंने अपनी जमीन सात लाख रुपये में बेच दी और रुपये उसे मकान के लिए दे दिए। अगले दिन जब घर पहुंचे तो महिला रुपये लेकर गायब हो गई।

पढ़ें:-कलयुगी पिता ने बेटी से किया दुष्कर्म का प्रयास, अब मिली ऐसी सजा
इसी व्यक्ति का यह भी कहना है कि यह महिला पहले भी अन्य लोगों को शिकार बना चुकी है। अलावलपुर निवासी एक अन्य व्यक्ति की भी इसी महिला से रुड़की में ही मुलाकात हुई थी। उसने भी उन्हें यही बात बताई थी।

पढ़ें:-दिन में बनकर आया मेहमान, रात में करने लगा दुष्कर्म का प्रयास
जब पीड़ित व्यक्ति महिला की तलाश में गांव पहुंचे तो पता चला कि महिला इससे पहले भी तीन लोगों को शादी का झांसा देकर करीब लाखों तक की ठगी कर चुकी है। महिला अधेड़ लोगों की ही निशाना बनाती है। इंस्पेक्टर ने मामले की छानबीन कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

पढ़ें: सिरफिरे ने पहले पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर लगा ली फांसी