विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तराखंड पीसीएस का परिणाम घोषित, पांच बने डिप्टी कलक्टर

By BhanuEdited By:
Updated: Sat, 06 Jul 2019 09:09 AM (IST)

लोकसेवा आयोग ने सम्मिलित राज्य सिविल प्रवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा 2016 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। इसमें पांच डिप्टी कलक्टर बने हैं।

उत्तराखंड पीसीएस का परिणाम घोषित, पांच बने डिप्टी कलक्टर
उत्तराखंड पीसीएस का परिणाम घोषित, पांच बने डिप्टी कलक्टर

हरिद्वार, जेएनएन। उत्तराखंड  लोकसेवा आयोग ने सम्मिलित राज्य सिविल, प्रवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा 2016 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। इसमें पांच डिप्टी कलक्टर, 17 पुलिस उपाधीक्षक, जिला कमांडेंट गृह विभाग, अधीक्षक कारागार पद पर दो दो अभ्यर्थी सफल घोषित हुए हैं। 

साथ ही, सहायक आयुक्त वित्त विभाग पर चार, वित्त अधिकारी पर 10, सहायक नगर आयुक्त, सहायक नगर अधिकारी, अधिशासी अधिकारी ग्रेड एक पर नौ, सहायक निबंधक सहकारिता पर एक, वाणिज्य कर अधिकारी पद पर पांच, जिला बचत अधिकारी पर एक और जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पद पर दो का चयन हुआ है। आयोग के सचिव राजेंद्र कुमार ने बताया कि परिणाम आयोग की वेबसाइट पर भी जारी किया गया है। 

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के उप सचिव अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि सम्मिलित राज्य सिविल, प्रवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा 2016 का परिणाम 27 मार्च को घोषित हुआ था। इसमें सफल अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 28 मई से 31 मई तक कराया गया था। पुलिस उपाधीक्षक, जिला कमांडेंट होमगार्ड व अधीक्षक कारागार के पदों पर शारीरिक मापदंड की परीक्षा कराने के बाद अंतिम परिणाम जारी किया गया है।

डिप्टी कलक्टर कार्मिक विभाग 

हिमांशु कफल्टिया, गौरव पांडेय, कुमकुम जोशी, हितेंद्र वर्मा और संदीप कुमार।

पुलिस उपाधीक्षक 

अंकित कंडारी, नीरज सेमवाल, सुमित पांडेय, नितिन लोहानी, अभिनय चौधरी, परवेज अली, विभा दीक्षित, अश्मिता ममगैन, रीना, ओसीन जोशी, विमल रावत, हर्षवर्धिनी सुमन, विभव सैनी, नताशा ङ्क्षसह, विवेक कुमार नौटियाल, प्रशांत कुमार और निहारिका सेमवाल। 

जिला कमांडेंट होमगार्ड 

निर्मल जोशी, नितिन ककेरवाल।

अधीक्षक कारागार

अनुराग मलिक, सुमित त्रिपाठी।

सहायक आयुक्त वित्त विभाग 

अमित कुमार, शिवांग सेठ, अभिषेक ङ्क्षसह हयांकी, अविनाश दीपक। 

वित्त अधिकारी 

प्रणव कुमार, प्रशांत कुमार, हेम कंडपाल, स्मिता लोशाली, मनीष कुमार श्रीवास्तव, एकता पंजवानी, अजय कुमार, दीपिका चौहान,  आशीष कुमार और विदुषी भट्ट।

सहायक नगर आयुक्त, सहायक नगर अधिकारी, अधिशासी अधिकारी

गौरव भसीन, आलोक उनियाल, तनवीर ङ्क्षसह मारवाह, सरताज सिंह मन्हास, आशुतोष सती, अंकिता जोशी, दीपक गोस्वामी, लीना चंद्रा, विनोद कुमार।

सहायक निबंधक सहकारिता

-मोनिका चुनेरा

वाणिज्य कर अधिकारी

मनोज कुमार जोशी, एशा, मुरली मनोहर जोशी, नितिन कुमार, अमित दत्त।

जिला बचत अधिकारी

अर्शित गोंडवाल।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी

अंबुजा त्रिवेदी, नितेश सिंह रावत।

पीसीएस जे प्री का परिणाम भी घोषित

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के उप सचिव अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि इसके अलावा पीसीएस जे प्री परीक्षा परिणाम भी घोषित कर दिया गया है। सफल अभ्यर्थियों की सूची आयोग के वेबसाइट पर उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड संस्कृत परिषद के परिणाम घोषित, हाईस्कूल में बिमल और इंटर में अस्मिता टॉपर

यह भी पढ़ें: नीट में दून के वैभव गर्ग बने स्टेट टॉपर, कई गुदड़ी के लाल भी कामयाब

यह भी पढ़ें: यहां सरकारी स्कूलों के बच्चों को इंजीनियरिंग-मेडिकल की कोचिंग, जानिए