विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rishikesh: राम तपस्थली आश्रम पहुंचे उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज, विपक्ष के I.N.D.I.A. गठबंधन पर उठाया सवाल

By Jagran NewsEdited By: riya.pandey
Updated: Fri, 15 Sep 2023 12:35 PM (IST)

Rishikesh News उन्नाव लोकसभा से सांसद साक्षी महाराज (Sakshi Maharaj) ने कहा कि विपक्ष का गठबंधन इंडिया (I.N.D.I.A.) सिर्फ अपने हित का गठबंधन है। विपक् ...और पढ़ें

राम तपस्थली आश्रम पहुंचे उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज ने विपक्ष के I.N.D.I.A. गठबंधन पर उठाया सवाल
राम तपस्थली आश्रम पहुंचे उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज ने विपक्ष के I.N.D.I.A. गठबंधन पर उठाया सवाल

HighLights

  1. राम तपस्थली आश्रम पहुंचे उन्नाव लोकसभा से सांसद साक्षी महाराज
  2. साक्षी महाराज ने विपक्ष के I.N.D.I.A. गठबंधन पर उठाया सवाल
  3. 'विपक्ष का गठबंधन I.N.D.I.A. सिर्फ अपने हित का गठबंधन'

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। उन्नाव लोकसभा से सांसद साक्षी महाराज (Sakshi Maharaj) ने कहा कि विपक्ष का गठबंधन इंडिया (I.N.D.I.A.) सिर्फ अपने हित का गठबंधन है। विपक्ष के नेता जिस तरह की देश विरोधी और सनातन विरोधी बयानबाजी कर रहे हैं, उससे विपक्ष का असली चेहरा देखा जा सकता है।

शुक्रवार को ब्रह्मपुरी स्थित श्री राम तपस्थली आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे साक्षी महाराज (Sakshi Maharaj) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अखंड भारत का सपना पूरा होने जा रहा है। मोदी सरकार (Modi Government) पर कोई आक्षेप विपक्ष नही लगा पा रहा है। यही कारण है कि अब विपक्ष अनर्गल आरोप लगा रहा है।

साक्षी महाराज ने  I.N.D.I.A. गठबंधन पर उठाया सवाल

उन्होंने I.N.D.I.A. गठबंधन पर भी सवाल उठाया। कहा कि ये सब जमानत वाले लोग हैं, जो अपनी राजनीति और अस्तित्व बचाने के लिए एक होने का ढोंग कर रहे हैं। मगर इस गठबंधन की हकीकत कुछ और ही है। उन्होंने सनातन धर्म पर की गई टिप्पणी को लेकर विपक्ष के नेताओं को आड़े हाथ लिया। कहा कि सनातन को मिटाने वाला आज तक कोई पैदा नहीं हुआ।

बीकेटीसी ने सिंहद्वार पर दरारें चौड़ी होने से किया इनकार, ASI की ओर से किया जा रहा है ट्रीटमेंट

पीएम के नेतृत्व में विश्व  में बढ़ा भारत का सम्मान : साक्षी महाराज

साक्षी महाराज (Sakshi Maharaj) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के नेतृत्व में भारत का सम्मान आज पूरे विश्व में बढ़ा है। अब मोदी के नेतृत्व में ही भारत अखंड भारत के सपना पूरा होगा। इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी ईश्वर दास महाराज भी मौजूद रहे।

उत्तराखंड में मौसम ने फिर बदली करवट, दून समेत इन पांच जनपदों में तेज वर्षा का अलर्ट