यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
गैस्ट हाउस में एक युवती संग दो युवकों को चौकीदार ने किया बंद
सिडकुल स्थित एक गैस्ट हाउस के कमरे में संदिग्ध हालत में युवती संग दो युवकों को चौकीदार ने बंद कर ...और पढ़ें

हरिद्वार, [जेएनएन]: सिडकुल स्थित एक गैस्ट हाउस के कमरे में संदिग्ध हालत में युवती संग दो युवकों को चौकीदार ने बंद कर दिया। इसके बाद आसपास के लोगों ने तीनों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।पकड़ी गई युवती फिरोजाबाद व दोनों युवक हरदोई उप्र के बताए जा रहे हैं।
थाना सिडकुल के एक अपार्टमेंट के गेस्ट हाउस में एक युवती को लेकर दो युवक पहुंचे। आरोप है कि दोनों युवक युवती के संग रंगरलियां मना रहे थे। इस बीच गेस्ट हाउस का चौकीदार वहां पहुंच गया।
यह भी पढ़ें: घर में घुसकर युवती से किया दुष्कर्म, विरोध करने पर की पिटाई
उसने तुरन्त बाहर से दरवाजा बंद कर अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों को इस बावत जानकारी दी। इस पर वहां लोग एकत्र हो गए। उन्होंने दरवाजा खोलकर युवती व दोनों युवकों को बाहर निकालने के बाद पुलिस को सूचना दी।
यह भी पढ़ें: दस साल के बच्चे को ले गया कमरे में, करने लगा गंदी हरकत
सूचना मिलने पर एसओ कमल मोहन भंडारी मौके पर पहुंचे। वह युवती व दोनों युवकों को थाने लेकर पहुंचे। एसओ ने बताया कि युवती मूल रूप से फिरोजाबाद की रहने वाली थी और दोनों युवक हरदोई के रहने वाले है। तीनों अलग अलग फैक्ट्रियों में काम करते हैं।
