विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ट्रक ने बाइक को मारी टक्‍कर, एक की मौत; दो गंभीर

By gaurav kalaEdited By:
Updated: Thu, 21 Jul 2016 03:00 PM (IST)

हरिद्वार मार्ग में एक ट्रक ने बाइक को टक्‍कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार एक युवक की तो मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्‍य घायल हो गए हैं।

News Article Hero Image

लक्सर, [जेएनएन]: हरिद्वार मार्ग पर बेगम पुल के निकट हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। जबकि उसके साथ बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये।
पुलिस के अनुसार, लक्सर कोतवाली क्षेत्र के बहादरपुर गांव निवासी रोबिन (18 वर्ष), राहुल (20 वर्ष) व रोहित (21 वर्ष) एक ही बाइक से सुल्तानपुर से अपने गांव वापस लौट रहे थे। तभी बेगम पुल के पास एक ट्रक ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक चला रहे रोबिन की मौके पर ही मौत हो गयी।

पढ़ें: टिहरी में कार पर गिरा मलवा, चार की मौत

जबकि राहुल और रोहित गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। ड्राईवर ट्रक छोड़कर फरार हो गया है।

पढ़ें: अल्मोड़ा हाइवे पर दुग्ध वाहन दुर्घटनाग्रस्त, चालक समेत दो घायल