विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्लॉट बेचने के नाम पर महिला से 4.44 लाख की ठगी, साल 2008 में हुआ था सौदा

By Raksha PanthariEdited By:
Updated: Wed, 11 Sep 2019 07:05 AM (IST)

हरिद्वार में एक भूमाफिया ने महिला से प्लॉट के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी की। पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दी है।

प्लॉट बेचने के नाम पर महिला से 4.44 लाख की ठगी, साल 2008 में हुआ था सौदा
प्लॉट बेचने के नाम पर महिला से 4.44 लाख की ठगी, साल 2008 में हुआ था सौदा

रुड़की, जेएनएन। विधवा को प्लॉट बेचने के नाम पर एक भूमाफिया ने 4.44 लाख रुपये ठग लिए हैं। ठगी की शिकार महिला ने 11 साल पहले प्लॉट के लिए रुपये दिए थे। फिलहाल, महिला की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

मोहनपुरा निवासी सविता ने बताया कि उसके पति की मृत्यु हो चुकी है। उसने साल 2008 में मोहनपुरा में एक प्लॉट खरीदा था, इसके लिए उसने नकद 4.44 लाख रुपये प्लाट स्वामी को दिए थे। यह प्लॉट स्वामी ढंडेरा में रहता है, लेकिन रुपये लेने के बाद भी उसने प्लॉट का बैनामा नहीं किया। शुरू में तो उसने कई तरह के बहाने बनाए। इसी बीच कागज तैयार होने की बात भी उसने कही। फिर उसने उसमें से आधा प्लॉट बेच दिया। 

महिला ने जब आधा प्लॉट बेचने पर आपत्ति जताई तो उसने बताया कि वह दूसरी जगह पर इससे भी अच्छा प्लॉट दे देगा। इसके बाद उसने आधा प्लॉट भी बेच दिया है। महिला का आरोप है कि वह अब प्लॉट न देने पर पैसे वापस करने को कह रही है, लेकिन आरोपित न तो प्लॉट दे रहा है और न ही रुपये वापस करने को तैयार है। कोतवाली रुड़की प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि विधवा की तहरीर पर जांच की जा रही है। अगर जांच में मामला सही पाया जाता है, तो आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें: जमीन दिलाने के बहाने प्रापर्टी डीलर ने 17 लाख ठगे, मुकदमा दर्ज Dehradun News