कार और ई-रिक्शा की टक्कर में तीन की मौत, हरिद्वार लक्सर मार्ग पर हुआ भीषण हादसा
हरिद्वार-लक्सर मार्ग पर फेरूपुर में एक भीषण कार-ई-रिक्शा टक्कर में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई और चार गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में कार चालक ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
जागरण संवाददाता, हरिद्वार। हरिद्वार−लक्सर मार्ग पर फेरूपुर क्षेत्र में कार–ई-रिक्शा की भीषण टक्कर से तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मृतकों के नाम
मृतकों में कार चालक विकास कुमार (फेरूपुर), यात्री चरण सिंह (कलियर, रुड़की) और ई-रिक्शा चालक आस मुहम्मद (नसीरपुर खुर्द, लक्सर) शामिल हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। मृतकों के स्वजनों को सूचना दे दी गई है।