विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रुड़की में ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार किशोर की मौत

By BhanuEdited By:
Updated: Tue, 24 May 2016 02:30 PM (IST)

कोतवाली गंगनहर के मच्छी मोहल्ला में ट्रक की चपेट में आने से बाइक में सवार किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया।

News Article Hero Image

रुड़की। कोतवाली गंगनहर के मच्छी मोहल्ला में ट्रक की चपेट में आने से बाइक में सवार किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया।
बेलडी गांव निवासी अंकित कुमार (17 वर्ष) पुत्र इश्क लाल निवासी सुबह सब्जी लेने के लिए मंडी गया था। वहां से सब्जी लेकर वह दूसरे युवक के साथ बाइक से घर जा रहा था।

पढ़ें:- चकराता में मजदूरों के डेरे में गिरी चट्टान, 10 की मौत, छह घायल
जैसे ही वे मच्छी मोहल्ले के चौक पर पहुंचे तो सामने से आ रहे लकड़ी से भरे ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया। इससे अंकित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चका रहा युवक बाल-बाल बच गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया।
पढ़ें-सड़क दुर्घटना में पीएसी के एक जवान की मौत