विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गंगा स्‍नान करता अधेड़ तेज बहाव में बहा, लापता

By Thakur singh negi Edited By:
Updated: Sun, 22 May 2016 08:26 PM (IST)

हरिद्वार के कांगड़ा घाट पर नहाते हुए अधेड़ व्‍यक्ति गंगा में बह गया। पुलिस तलाश में जुटी है, कोई पता नहीं चल पा रहा है।

News Article Hero Image

जेएनएन हरिद्वार। घाट पर गंगा स्नान करते हुए एक अधेड़ अचानक पैर फिसलने से गंगा में लापता हो गया। साथियों ने पुलिस को सूचना दी, जिस पर जल पुलिस अधेड़ की तलाश कर रही है।

कांगड़ा घाट पर दोस्तों के साथ नहा रहा अधेड़ गंगा में नहाते समय लापता हो गया। अधेड़ के गंगा में लापता की सूचना दोस्तों ने पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस जल पुलिस की टीम को लेकर मौके पर पहुंची। जल पुलिस के जवानों ने काफी देर तक गंगा में अधेड़ की तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका।

लापता हुए अधेड़ का नाम विपिन गुप्ता निवासी महादेव घाट सदर बाजार मथुरा उप्र बताया गया है। कोतवाल महेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि अंधेरा होने के कारण सर्च आपरेशन रोक दिया गया है। अधेड़ के परिजनों को दोस्तों ने सूचना दे दी है। कल सुबह फिर से अधेड़ की तलाश की जाएगी।

पढें:- दिल्ली का पर्यटक गंगा में डूबा, तलाश जारी