विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कार और बाइक की टक्‍कर में छात्र ने मौके पर तोड़ा दम

By Gaurav KalaEdited By:
Updated: Fri, 03 Feb 2017 07:00 AM (IST)

हरिद्वार में बाइक और कार की टक्‍कर में बाइक सवार छात्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने मौके से आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर दिया।

कार और बाइक की टक्‍कर में छात्र ने मौके पर तोड़ा दम
कार और बाइक की टक्‍कर में छात्र ने मौके पर तोड़ा दम

बहादराबाद, [जेएनएन]: हरिद्वार में बाइक और कार की आपस में भिड़ंत से बाइक सवार छात्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लिया।

जानकारी के अनुसार, सुबह बाइक और हौंडा सिटी कार की टक्कर में बाइक सवार छात्र अलिजान पुत्र मुमताज (30 वर्ष) निवासी जट बहादरपुर की मौके पर मौत ही गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को अपने कब्जे में लिया। साथ ही कार चालक को मौके पर पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें: अल्मोड़ा में सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

बताया गया है कि छात्र बीएमएस कालेज रुड़की में बीए में पढ़ता था। सूचना के बाद मृतक घर में मातम पसरा हुआ है।

यह भी पढ़ें: रिश्तेदार को देखने अस्पताल जा रही नाबालिग की सड़क हादसे में मौत