Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भारत में 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए खेल मंत्री रेखा आर्य ने उठाई कांवड़, हरिद्वार से ऋषिकेश तक पैदल यात्रा

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 09:28 AM (IST)

    कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने प्रधानमंत्री मोदी के 2036 ओलंपिक मेजबानी के संकल्प की सफलता के लिए हरिद्वार से कांवड़ यात्रा शुरू की। संतों और खेल प्रेमिय ...और पढ़ें

    2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए रेखा आर्य ने उठाई कांवड़ यात्रा।

    2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए रेखा आर्य ने उठाई कांवड़ यात्रा।

    HighLights

    1. रेखा आर्य ने 2036 ओलंपिक के लिए कांवड़ उठाई

    2. हरिद्वार से ऋषिकेश तक पैदल यात्रा की शुरुआत

    3. संतों ने इसे महिला शक्ति, राष्ट्रीय संकल्प का संगम बताया

    जागरण संवाददाता, हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2036 में भारत में ओलंपिक खेलों की मेजबानी के संकल्प की सफलता की कामना को लेकर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने सोमवार को हरकी पैड़ी से कांवड़ उठाई। उन्होंने ब्रह्मकुंड पर विधि-विधान से मां गंगा का पूजन कर गंगाजल ग्रहण किया और ऋषिकेश स्थित वीरभद्र महादेव मंदिर के लिए रवाना हुईं।

    इस अवसर पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी, महामंत्री श्रीमहंत हरिगिरि समेत कई संत-महात्मा मौजूद रहे। रेखा आर्य ने कहा कि वह मां गंगा का आशीर्वाद लेने आई हैं।

    kanwar small uk

    2036 ओलंपिक के संकल्प को लेकर रेखा आर्य ने उठाई कांवड़।

    संतों ने महिला शक्ति और राष्ट्रीय संकल्प का अनूठा संगम बताया

    भारत में 2036 ओलंपिक कराने के प्रधानमंत्री के संकल्प की सिद्धि और सफलता की कामना के साथ उन्होंने कांवड़ उठाई है।श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने इसे सराहनीय पहल बताते हुए कहा कि कांवड़ संकल्प, श्रद्धा और सेवा का प्रतीक है। संतों ने इसे महिला शक्ति और राष्ट्रीय संकल्प का अनूठा संगम बताया।

    यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: देहरादून-नैनीताल समेत 4 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, IMD की चेतावनी जारी

    खेल मंत्री की दूसरी कांवड़ यात्रा

    22 किलोमीटर लंबी इस पैदल कांवड़ यात्रा में संतों के अलावा खिलाड़ी, युवा, खेल प्रेमी और आमजन भी शामिल हैं। खेल मंत्री आर्या की यह दूसरी कांवड़ यात्रा है। इससे पहले 26 जुलाई 2022 को भी वह सावन माह की महाशिवरात्रि में 'मुझे भी जन्म लेने दो शिव के माह में शक्ति का संकल्प बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' को लेकर भी हरिद्वार से ऋषिकेश तक कांवड़ यात्रा कर चुकी हैं।

    यह भी पढ़ें- UP Weather Today: झांसी-प्रयागराज सहित इन 10 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, लखनऊ में बरसेंगे बादल


    खबरें और भी