विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पॉलीथिन के खिलाफ नगर निगम का अभियान, एक दुकानदार पर जुर्माना

By sunil negiEdited By:
Updated: Sat, 04 Jul 2015 01:05 PM (IST)

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के हरिद्वार में पॉलीथिन के प्रयोग पर प्रतिबंध के बाद नगर निगम ने हरकी पैड़ी क्षेत्र में अभियान चलाया। इस दौरान एक दुकान के आगे कूड़ा पड़ा होने पर दुकानदार पर पांच हजार का जुर्माना लगाया गया।

News Article Hero Image

हरिद्वार। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के हरिद्वार में पॉलीथिन के प्रयोग पर प्रतिबंध के बाद नगर निगम ने हरकी पैड़ी क्षेत्र में अभियान चलाया। इस दौरान एक दुकान के आगे कूड़ा पड़ा होने पर दुकानदार पर पांच हजार का जुर्माना लगाया गया।
एनजीटी ने हरिद्वार में पॉलीथिन के प्रयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। पॉलीथिन के प्रयोग करने पर पांच हजार रुपये जुर्माना भी लगेगा। आज एमएनए विप्रा त्रिवेदी ने हरकी पैड़ी में पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान एक दुकान के आगे कूड़ा पड़ा होने पर दुकान को बंद करा दिया गया। बाद में पांच हजार जुर्माना काटने के बाद दुकान को खोलने दिया गया। इस दौरान एमएनए ने सभी दुकानदारों से कूड़ा कूड़ेदान में डाने के निर्देश दिए।
पढ़ें-एनजीटी ने हरिद्वार में पॉलीथिन पर लगाया प्रतिबंध