विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शादी का झांसा देकर महिला से बनाता रहा शारीरिक संबंध

By Sunil NegiEdited By:
Updated: Sat, 19 Nov 2016 06:08 AM (IST)

हरिद्वार में एक युवक एक विधवा महिला से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब महिला ने शादी की बात कही तो उसने किनारा कर लिया।

News Article Hero Image

हरिद्वार, [जेएनएन]: शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने जल्द कार्रवाई नहीं होने पर आत्महत्या की चेतावनी दी है।

दो साल पहले महिला के पति का देहांत हो गया था। महिला के घर में किरायेदार युवक रहता था। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया। युवक ने शादी करने की बात कहते हुए महिला को भरोसे में लिया और शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन शादी करने की बात पर टालमटोल करने लगा। कुछ दिनों बाद युवक ने महिला से किनारा कर लिया। इस बीच युवक का कहीं रिश्ता तय हो गया।

पढ़ें: ससुर ने की तीन बार शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश


इसकी जानकारी मिलने पर महिला युवक की दुकान में पहुंची। दोनों के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद महिला रानीपुर कोतवाली पहुंची। महिला ने कोतवाली निरीक्षक प्रदीप बिष्ट से कार्रवाई की मांग की। कार्रवाई नहीं होने पर जहर खाकर जान देने की चेतावनी दी। महिला ने बताया कि उसने युवक को एक लाख रुपये भी उधार दिए हैं। कोतवाली निरीक्षक प्रदीप बिष्ट ने बताया कि लिखित तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें:-फौजी ने भांजे को अपनी पत्नी के साथ बिस्तर में देखा, कर दी हत्या

पढ़ें:-चोरी की दो कार के साथ काशीपुर पुलिस ने चार को दबोचा

पढ़ें: पूर्व फौजी ने पिता-पुत्री के रिश्ते को किया तार-तार

पढ़ें: पत्नी ने देर से आने का कारण पूछा तो पति ने कर दी हत्या