विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शादी के लिए घरवाले नहीं हुए राजी, प्रेमी जोड़े ने उठाया ये कदम..., पढ़ें

By sunil negiEdited By:
Updated: Sat, 04 Jun 2016 05:00 AM (IST)

घरवाले शादी के लिए राजी नहीं हुए तो एक प्रेमी जोड़े ने ऐसा कदम उठा लिया, जिसे पढ़ कर आप चौंक जाएंगे। जी हां, इस प्रेमी जोड़े ने चाकू से अपना गला रेत लिया।

News Article Hero Image

रुड़की (हरिद्वार)। घरवाले शादी के लिए राजी नहीं हुए तो एक प्रेमी जोड़े ने ऐसा कदम उठा लिया, जिसे पढ़ कर आप चौंक जाएंगे। जी हां, इस प्रेमी जोड़े ने चाकू से अपना गला रेत लिया। इसमें प्रेमिका की मौत हो गई, जबकि प्रेमी जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा है। जानते हैं पूरा मामला।

पढ़ें- स्टांप पेपर पर एग्रीमेंट कर कराई पति की हत्या, कोर्ट ने सुनाई ऐसी सजा...

मामला कोतवाली सिविल लाइन्स के ढंडेरा गांव का है। यहां की निवासी कविता (19 वर्ष) पुत्री सुरेश का पड़ोस में रहने वाले युवक सुधीर से प्रेम प्रसंग हो गया। इस बीच नवयुवती के घरवालों ने उसकी शादी किसी और से तय कर दी। 13 जुलाई को युवती की शादी होनी थी। इससे प्रेमी जोड़े परेशान थे।

पढ़ें:-नशेड़ी पिता की करतूत, पत्नी को घर से निकाला और बेटी से किया दुष्कर्म

आज सुबह युवती ने फोन कर प्रेमी सुधीर अपने कमरे में बुलाया। यहां दोनों ने चाकू से अपने गले रेत लिया। इस दौरान कुर्सी फैन गिरने से युवती के पिता सुरेश की नींद खुल गई। कमरे का नजारा देख उनके पैरों तले जीमन खिसक गई। उन्होंने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां युवती की मौत हो गई, जबकि प्रेमी सुधीर को गोस्वामी नर्सिंग होम जेल रोड मेरठ रेफर किया गया। वहां वह मौत से जंग लड़ रहा है।
पुलिस का कहना है कि कविता की 13 जुलाई को शादी होनी थी। जिसे लेकर प्रेमी युगल परेशान थे। कविता ने ही प्रेमी को फोन करके बुलाया था। आत्महत्या के लिए उन्होंने नया चाकू खरीदा गया था।

पढ़ें- सुहागरात के दिन पति की हत्या कर हुई थी फरार, रह रही थी नाम बदलकर, जानने को पढ़ें..