हरिद्वार में ट्यूबवेल के गड्ढे में फंसा गुलदार, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
हरिद्वार के बढ़ेड़ी भरापुर भौंरी में एक गुलदार 15 फीट गहरे ट्यूबवेल के गड्ढे में गिर गया। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने चार घंटे की कड़ी मश ...और पढ़ें
HighLights
गुलदार 15 फीट गहरे ट्यूबवेल के गड्ढे में फंसा
वन विभाग ने चार घंटे की मशक्कत के बाद बचाया
ट्रेंकुलाइज कर चिड़ियापुर रेस्क्यू सेंटर भेजा गया
संवाद सूत्र, बहादराबाद (हरिद्वार)। रुड़की रेंज के अंतर्गत बढ़ेड़ी भरापुर भौंरी के खेतों में बने ट्यूबवेल के गड्ढे में एक गुलदार गिरा। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गुलदार को ट्रेंकुलाइज कर रेस्क्यू किया।
बुधवार देर रात भौंरी गांव निवासी खेत में स्थित ट्यूबवेल को खोलने के लिए पहुंचा तो ट्यूबवेल के गड्ढे से गुलदार के घुर्राने की आवाज आई।
जब उसने करीब 15 फीट गहरे ट्यूबवेल के गड्ढे में झांककर देखा तो एक गुलदार फंसा हुआ दिखाई दिया। इसकी सूचना तुरंत ग्रामीणों और वन विभाग को दी गई।
वन विभाग की टीम ने गुलदार को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीम ने पहले गड्ढे के आसपास जाल और पिंजरा लगाकर उसे पकड़ने का प्रयास भी किया। वन विभाग क्यूआरटी ने गुलदार को ट्रेंकुलाइज किया।
रुड़की के रेंज अधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि गुलदार को प्राथमिक उपचार के बाद चिड़ियापुर रेस्क्यू सेंटर भेजा गया है।
रेस्क्यू अभियान के दौरान रुड़की एसडीओ ज्वाला प्रसाद गौड़, पशु चिकित्सक डा. अमित ध्यानी, बीट अधिकारी अनुज कांबोज मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- देहरादून में गुलदार को सामने देख किसान ने नहीं हारी हिम्मत, दिखाई ऐसी बहादुरी बच गई जान
यह भी पढ़ें- गुलदार के मुंह से अपने जिगर के टुकड़े को छीन लाई मां, काशीपुर के निजी अस्पताल में चल रहा बच्चे का इलाज
यह भी पढ़ें- पौड़ी में गुलदार का आतंक: राजमिस्त्री की मौत के बाद ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, अधिकारियों को बनाया बंधक