Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कांवड़ मेला 2026: रुड़की स्टेशन पर रुकेंगी स्पेशल ट्रेनें, हरिद्वार तक बढ़ाई गईं 2 गाड़ियां

    Updated: Sun, 26 Jul 2026 08:46 PM (IST)

    कांवड़ मेला 2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने रुड़की स्टेशन पर तीन जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेनों का ठहराव दिया है। ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. रुड़की स्टेशन पर तीन जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेनों का ठहराव

    2. दो नियमित ट्रेनों का हरिद्वार तक विस्तार, 30 जुलाई से लागू

    3. श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु रेलवे ने किए विशेष इंतजाम

    संवाद सहयोगी, रुड़की। कांवड़ मेला-2026 के दौरान रुड़की से हरिद्वार जाने वाले शिवभक्तों को रेलवे ने बड़ी राहत दी है।

    श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने रुड़की स्टेशन पर तीन जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेनों का ठहराव देने के साथ दो नियमित ट्रेनों का हरिद्वार तक विस्तार किया है।

    यह व्यवस्था 30 जुलाई से लागू होगी। रेलवे का कहना है कि इससे रुड़की और आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं को हरिद्वार जाने के लिए अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी और ट्रेनों में भीड़ का दबाव भी कम होगा।

    वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि कांवड़ मेले के दौरान ट्रेन संख्या 04313/04314 हरिद्वार–दिल्ली शाहदरा–हरिद्वार अनारक्षित मेला स्पेशल, 04315/04316 योगनगरी ऋषिकेश-दिल्ली शाहदरा–योगनगरी ऋषिकेश अनारक्षित मेला स्पेशल का संचालन किया जाएगा।

    इन सभी ट्रेनों का रुड़की स्टेशन पर ठहराव रहेगा, जिससे रुड़की क्षेत्र के श्रद्धालु सीधे इन ट्रेनों से यात्रा कर सकेंगे।

    उन्होंने बताया कि इसके अलावा 30 जुलाई से 13 अगस्त तक 74022/74023 दिल्ली-शामली-दिल्ली डीएमयू और 64557/64558 दिल्ली–सहारनपुर–दिल्ली मेमू का विस्तार हरिद्वार तक किया गया है।

    इन ट्रेनों का भी रुड़की स्टेशन पर पूर्व निर्धारित समय के अनुसार ठहराव रहेगा, जबकि इन्हें हरिद्वार तक चलाया जाएगा। इससे रुड़की से हरिद्वार आने-जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेंगे।

    बताया कि कांवड़ मेले के दौरान आवश्यकता के अनुसार ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। इसके अलावा कई लंबी दूरी की ट्रेनों को रायवाला, मोतीचूर और ज्वालापुर स्टेशनों पर अस्थायी ठहराव भी दिया गया है, ताकि श्रद्धालुओं की भीड़ को सुचारु रूप से संचालित किया जा सके।

    रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल, टिकट व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन के विशेष इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन टाइम रेलवन एप पर अवश्य चेक कर लें। जिससे कोई असुविधा न हो।

    यह भी पढ़ें- यात्रीगण कृप्या ध्यान दें! चक्रधरपुर आद्रा रेल मंडल में रोलिंग ब्लॉक कार्यों के कारण कई ट्रेनें रहेंगी रद, देखें पूरी लिस्ट

    यह भी पढ़ें- यात्रीगण कृपया ध्यान दें: चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर बदलेंगे कई गाड़ियों के प्लेटफॉर्म, पुरानी जानकारी के भरोसे न पकड़ें ट्रेन