विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरिद्वार में 10 हजार की रिश्वत लेते महिला एएसआई सोनिया गिरफ्तार

Published: Sat, 10 Oct 2026 03:36 PM (IST)Updated: Sat, 10 Oct 2026 09:34 PM (IST)

हरिद्वार में एक महिला अपर उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। ...और पढ़ें

फाइल फोटो

फाइल फोटो

HighLights

  1. महिला एएसआई सोनिया 10 हजार रिश्वत लेते पकड़ी गई।

  2. मारपीट मामले में समझौता कराने के लिए रिश्वत मांगी थी।

  3. देहरादून विजिलेंस टीम ने रानीपुर कोतवाली में छापा मारा।

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। देहरादून विजिलेंस की एक टीम में रानीपुर कोतवाली में तैनात अपर उपनिरीक्षक को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि मारपीट के केस में समझौता कराने के नाम पर रकम ली जा रही थी।

हाथ में रकम पकड़ते ही विजिलेंस टीम ने एएसआई को पकड़ लिया। पूछताछ के बाद विजिलेंस टीम आरोपित एएसआई को अपने साथ देहरादून ले गई। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में दो पक्षों में मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज हुआ था।

जिसकी जांच महिला अपर उपनिरीक्षक सोनिया कर रही थी। आरोप है कि दूसरे पक्ष से समझौता कराते हुए मामले का निपटारा कराने के नाम पर एक पक्ष से 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी। शिकायत मिलने पर विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया।

शनिवार को पीड़ित पक्ष रकम लेकर रानीपुर कोतवाली पहुंचा। हाथ में रकम पकड़ते ही विजिलेंस टीम ने एएसआई सोनिया को रंगेहाथ पकड़ लिया। जिससे कोतवाली में हड़कंप मच गया।

पूछताछ और जरूरी कार्यवाही पूरी करने के बाद विजिलेंस टीम आरोपित एएसआई को देहरादून ले गई। मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश करने के बाद महिला एएसआई को जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें- हरिद्वार में आंधी-बारिश और 500 ग्राम के ओलों ने मचाई तबाही, फसलें बर्बाद, वाहन क्षतिग्रस्त

यह भी पढ़ें- हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 की तैयारीः सड़कों का होगा कायाकल्प, 10.88 करोड़ से होगी मरम्मत और निर्माण