हरिद्वार में कांवड़ यात्री ने बाइक पर लगाए 100 हार्न, पुलिस ने किया चालान
हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान एक बाइक पर 100 हार्न लगाने वाले कांवड़ यात्री का पुलिस ने चालान किया। पुलिस ने 500 रुपये का जुर्माना लगाने के साथ ...और पढ़ें
-1786309666634_m.webp)
कांवड़ यात्री ने बाइक पर लगाए 100 हार्न।
HighLights
कांवड़ यात्री की बाइक पर 100 हार्न लगे थे।
हरिद्वार पुलिस ने 500 रुपये का चालान काटा।
अतिरिक्त हार्न और अन्य संशोधन हटाए गए।
जागरण संवाददाता, हरिद्वार। कांवड़ यात्रा के दौरान धर्मनगरी की सड़कों पर 100 हार्न लगी एक बाइक ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा। बाइक पर हार्न को अनूठे ढंग से सजाया गया था। पुलिस ने बाइक का चालान किया। साथ ही, सभी हार्न भी डिस्कनेक्ट कराए।
पुलिस के मुताबिक, कनखल क्षेत्र में एक बाइक में करीब 100 हार्न लगाए गए थे। साथ ही, कई अन्य बदलाव भी किए गए थे। पुलिस ने बाइक को रोक लिया। नियमों का उल्लंघन करने पर कांवड़ यात्री का 500 रुपये का चालान किया गया।
जांच के दौरान बाइक में किए गए अन्य माडिफिकेशन भी नजर आए। बाइक की आगे और पीछे की नंबर प्लेट भी मानकों के अनुरूप स्पष्ट रूप से प्रदर्शित नहीं थी।
सामान्य साइलेंसर के स्थान पर माडिफाइड साइलेंसर लगे होने की बात भी सामने आई। बाइक के कई वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा के बाद रफ्तार पकड़ेंगी अर्धकुंभ की तैयारियां, युद्धस्तर पर शुरू होगा फ्लाईओवर और सड़कों का निर्माण