PNG गैस कनेक्शन को लेकर हरिद्वार के DM ने की खास अपील, एक मोबाइल नंबर भी किया जारी
हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, होटलों और ढाबों सहित नागरिकों से पीएनजी गैस कनेक्शन लेने की अपील की है। ...और पढ़ें

HighLights
डीएम ने पीएनजी गैस कनेक्शन लेने की अपील की।
घरेलू कनेक्शन 7354 रुपये में उपलब्ध हैं।
व्यावसायिक कनेक्शन हेतु मोबाइल नंबर पर संपर्क करें।
जागरण संवाददाता, हरिद्वार। जनपद में व्यवसायिक प्रतिष्ठानों एवं होटल ढाबों में पीएनजी गैस कनेक्शन लेने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अपेक्षा की। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि जनपद के जिन क्षेत्रों में पीएनजी गैस कनेक्शन की पाइप लाइन जा रही है, उन क्षेत्रों के नागरिकों, व्यापारियों, होटल रेस्टोरेंट एवं ढाबा के संचालकों से पीएनजी गैस कनेक्शन लेने की कि गई अपील।
प्रबन्धन पीएनजी गैस एजेंसी प्रांशु वालियान ने जिलाधिकारी को अवगत कराया है कि घरेलू पीएनजी गैस कनेक्शन के लिए उपभोक्ताओं को कुल 7354 रुपए शुल्क देकर पीएनजी गैस कनेक्शन के सकते है तथा व्यावसायिक एवं औद्योगिक पीएनजी गैस कनेक्शन लेने के लिए इस मोबाइल नंबर 09935909486 पर सम्पर्क कर सकते है।