विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरिद्वार के विष्णुघाट से पांच माह की मासूम बच्ची चोरी, पुलिस तलाश में जुटी

Published: Fri, 29 May 2026 10:28 PM (IST)

हरिद्वार के हरकी पैड़ी स्थित विष्णुघाट से आधी रात को पांच माह की बच्ची चोरी हो गई। पुलिस ने अज्ञात ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। हरकी पैड़ी के विष्णुघाट से पांच माह की एक मासूम बच्ची चोरी हो गई। घटना आधी रात को हुई, जब मासूम अपने माता और पिता के बीच में सोई हुई थी।

तड़के आंख खुलने पर बच्ची चोरी का पता चलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर पांच अलग-अलग पुलिस टीम बच्ची की तलाश में जुटी हैं।

पुलिस के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में संभल जिले के ग्राम खानपुर सराय, थाना गढ़ी निवासी पुष्पेंद्र अपने परिवार के साथ हरिद्वार घूमने आए थे। रात में वह अपनी पत्नी, अन्य स्वजन और पांच माह की बेटी गौरी के साथ विष्णुघाट पर ठहरे।

रात में गौरी अपने माता-पिता के बीच सो रही थी। सुबह करीब साढ़े पांच बजे जब मां की आंख खुली तो गौरी वहां नहीं थी। इसके बाद परिवार ने घाट और आसपास के क्षेत्रों में काफी तलाश की, लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं लगा।

ऐसा बताया गया है कि रात के समय कोई अज्ञात व्यक्ति उनकी बेटी को उठाकर ले गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। शहर कोतवाल कुंदन सिंह राणा के नेतृत्व में पांच पुलिस टीम में अलग-अलग जगह पर बच्ची की तलाश कर रही हैं।

एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि घाट क्षेत्र और आसपास के इलाकों में बच्ची की तलाश की जा रही है। साथ ही सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

यह भी पढ़ें- हरिद्वार के कलियर की सोनम का पाकिस्तान कनेक्शन, कमीशन के लालच में बनी नेटवर्क का हिस्सा

यह भी पढ़ें- हरिद्वार में यूपी के सैलानियों का हुड़दंग, महिलाओं से की छेड़छाड़; गिरफ्तार