विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खेतों की रखवाली कर रहे किसानों को हाथियों ने दौड़ाया

By Sunil NegiEdited By:
Updated: Tue, 07 Feb 2017 07:00 AM (IST)

हरिद्वार में रात में खेतों की रखवाली कर रहे किसानों को हाथियों ने दौड़ा दिए। किसानों ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई।

खेतों की रखवाली कर रहे किसानों को हाथियों ने दौड़ाया
खेतों की रखवाली कर रहे किसानों को हाथियों ने दौड़ाया

हरिद्वार, [जेएनएन]: देहात क्षेत्र में किसानों को जंगली जानवरों से निजात नहीं मिल पा रही है। आए दिन हाथियों का झुंड जहां किसानों की फसल तहस-नहस कर रहे हैं। वहीं किसानों की जान के भी दुश्मन बने हुए हैं। शनिवार की देररात भी हाथियों ने खेतों की रखवाली कर रहे किसानों के पीछे दौड़ाया।

शनिवार की देररात पथरी क्षेत्र के गांव कटारपुर में हाथियों का झुंड आ धमका और गन्ने की फसल रौंदने लगा। रखवाली कर रहे किसानों ने शोर मचाकर हाथियों को भगाने का प्रयास किया, लेकिन हाथी फसल रौंदते रहे।

किसानों ने साहस का परिचय देते हुए हाथियों पर पत्थर भी फेंके। जिसके चलते हाथी किसानों के पीछे ही दौड़ पड़े।

यह भी पढ़ें: हाइवे पर आ पहुंचे गजराज, थम गई राहगीरों की सांसे

हाथियों को अपनी ओर आते देख किसान जान बचाकर भाग खड़े हुये। कुछ देर बाद हाथी चले गये। जिसके बाद किसानों ने राहत की सांस ली। किसान घनश्याम, मुल्कीराम, नूतन कुमार ने बताया लगातार हाथी फसल बर्बाद कर रहे हैं, लेकिन वन विभाग धमक रोकने के लिए कदम नहीं उठा नहीं रहा है।

यह भी पढ़ें: हाथियों का तांडव, रौंदी फसल, ग्रामीण ने दौड़कर बचाई जान

यह भी पढ़ें: 12 हाथियों ने पांच घंटे तक घेरकर रखा दूरदर्शन केंद्र