विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में पकड़े गए 8 मुन्ना भाई, फर्जी एडमिट कार्ड से दे रहे थे एग्जाम

Updated: Tue, 24 Feb 2026 06:23 PM (IST)

उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल हिंदी परीक्षा में हरिद्वार के राजकीय इंटर कॉलेज सलेमपुर में आठ मुन्ना भाई पकड़े गए।

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में आठ मुन्ना भाई दबोचे गए हैं। ये राजकीय इंटर कालेज सलेमपुर महदूद में प्रवेश पत्र पर लगी फोटो बदलकर हिंदी विषय की परीक्षा में बैठे थे।

इनमें चार लड़कियां भी शामिल हैं। सभी की कापी को जब्त कर सील कर दिया गया है। पुलिस जांच के बाद इस प्रकरण में कार्रवाई की बात कह रही है।

मंगलवार को परीक्षा सुबह 10:30 बजे शुरू हुई थी। शक होने पर केंद्र निरीक्षक ने कुछ परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र की जांच की तो मामला पकड़ में आया।

पता चला कि सावित्री शिक्षा सदन इंटर कालेज से व्यक्तिगत फार्म भरने वाले आठ परीक्षार्थियों के स्थान पर परीक्षा दी जा रही थी।

इसके बाद कक्ष निरीक्षक की रिपोर्ट पर तुरंत सभी की उत्तर पुस्तिका जब्त कर ली गई और इसे सील कर गोपनीय विभाग भेज दिया गया।

मुख्य शिक्षा अधिकारी नरेश कुमार हल्दियानी ने बताया कि विभाग की ओर से सभी आठ के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। प्रवेश पत्र में फोटो बदलकर परीक्षा देने वालों के विरुद्ध पुलिस कार्रवाई करेंगी।

संगठित गिरोह तो शामिल नहीं

न तो शिक्षा विभाग न ही पुलिस अब तक इसका पता नहीं लगा पाई है कि दूसरे के बदले बोर्ड परीक्षा दिलाने में किसका हाथ है। एक साथ आठ परीक्षार्थियों का फर्जीवाड़ा सामने आने पर नकल कराने वाले संगठित गिरोह की सक्रियता पर भी सवाल उठ रहे हैं।