रानीपुर में गाय से दुष्कर्म पर हिंदू संगठनों का हंगामा, आरोपी पर मुकदमा दर्ज
हरिद्वार के रानीपुर में एक व्यक्ति ने गाय के साथ दुष्कर्म किया, जिस पर हिंदू संगठनों ने हंगामा किया। पुलिस ...और पढ़ें

यह फोटो एआई से बनाई गई है
HighLights
रानीपुर में गाय के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया।
हिंदू संगठनों ने आरोपी के खिलाफ जमकर विरोध किया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जागरण संवाददाता, हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में एक गौशाला में एक व्यक्ति के गाय के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सूचना पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ता रानीपुर कोतवाली पहुंच गए और आरोपित को मुस्लिम बताते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे।
हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने मामले की छानबीन की। जिसमें आरोपित की पहचान बोंगला बहादराबाद निवासी अनुसूचित जाति के एक युवक के रूप में हुई। तब हिंदू संगठन के लोग कोतवाली से लौट गए। कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
