100 Horn Bike Kanwar Yatra: एक-दो नहीं पूरे 100 हॉर्न वाली बाइक, सबका खींचा ध्यान; लेकिन पुलिस ने किया चालान
Haridwar 100 Horn Bike Challan: कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार में 100 हॉर्न लगी एक मॉडिफाइड मोटरसाइकिल आकर्षण का केंद्र बनी, जिस पर पुलिस ने कार्रवा ...और पढ़ें
HighLights
हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान 100 हॉर्न वाली बाइक दिखी
पुलिस ने मॉडिफाइड बाइक को रोका, हॉर्न हटाए और चालान किया
बाइक में नंबर प्लेट और साइलेंसर भी मानकों के अनुरूप नहीं थे।
जागरण संवाददाता, हरिद्वार। Kanwar Yatra 2026: कांवड़ यात्रा के दौरान धर्मानगरी हरिद्वार की सड़कों पर तरह-तरह की कांवड़ और सजे-धजे वाहन आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इसी बीच कनखल क्षेत्र में एक ऐसी मोटरसाइकिल सामने आई, जिसे देखकर राहगीर भी हैरान रह गए।

बाइक पर एक-दो नहीं, बल्कि 100 हॉर्न लगाए गए थे। सड़क पर दौड़ती यह ‘हॉर्न बाइक’ कौतूहल का विषय बनी तो पुलिस की नजर भी इस पर पड़ गई।

500 रुपये का चालान
कनखल थाना पुलिस ने हरियाणा से आए एक युवक की इस मॉडिफाइड मोटरसाइकिल को रोककर जांच की। बाइक पर बड़ी संख्या में अतिरिक्त हॉर्न लगाए गए थे। पुलिस ने मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर सभी हॉर्न के कनेक्शन हटवा दिए। इसके बाद युवक का 500 रुपये का चालान किया गया।

जांच के दौरान बाइक में किए गए अन्य मॉडिफिकेशन भी नजर आए। बाइक की आगे और पीछे की नंबर प्लेट भी मानकों के अनुरूप स्पष्ट रूप से प्रदर्शित नहीं थी। सामान्य साइलेंसर के स्थान पर मॉडिफाइड साइलेंसर लगे होने की बात भी सामने आई।
इस बाइक का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल है।