विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जंगल में बन रही थी शराब, महिलाओं ने की नष्ट Dehradun News

By Sunil NegiEdited By:
Updated: Fri, 16 Aug 2019 09:13 AM (IST)

महिलाओं ने श्यामपुर क्षेत्र से सटे जंगल में शराब के खिलाफ अभियान चलाया। महिलाओं ने बड़ी मात्रा में कच्ची शराब की लाहन नष्ट की। बनी हुई शराब को जंगल में उड़ेल दिया।

जंगल में बन रही थी शराब, महिलाओं ने की नष्ट Dehradun News
जंगल में बन रही थी शराब, महिलाओं ने की नष्ट Dehradun News

रायवाला, जेएनएन। कच्ची शराब बनाने का धंधा श्यामपुर क्षेत्र से सटे जंगल में किस तरह फल फूल रहा है। इसका ताजा उदाहरण तब सामने आया जब महिलाओं ने जंगल में शराब के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान महिलाओं ने बड़ी मात्रा में कच्ची शराब की लाहन नष्ट की। बनी हुई शराब को जंगल में उड़ेल दिया। महिलाओं को देखकर शराब बनाने वाले मौके से भाग निकले।

श्यामपुर से सटे जंगल में काफी समय से कच्ची शराब बन रही है। बुधवार को गढ़ी मयचक गांव की महिलाएं गांव के पास जंगल में उस जगह जा धमकी जहां कच्ची शराब बनाने की भट्टी लगी हुई थी। महिलाओं को देखकर शराब बनाने में लगे लोग भाग निकले।

वहीं, महिलाओं ने शराब की भट्टी तोड़ डाली और कच्ची लाहन नष्ट की। महिलाओं ने बताया कि गांव के आस-पास कई जगह कच्ची शराब बन रही है। पुलिस और वन विभाग कार्रवाई नहीं कर रहा। इससे शराब बनाने वालों के हौसले बुलंद हैं। वहीं गांव का माहौल खराब हो रहा है। अब महिलाओं ने शराब बनाने वालों के खिलाफ अभियान शुरू किया है, जो आगे भी जारी रहेगा। उधर, कोतवाली पुलिस ने इस पूरे मामले में आरोपित संजय उर्फ संजू पुत्र स्व. रामचंद्र निवासी गढ़ी मयचक, श्यामपुर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि आरोपित की धरपकड़ के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: वन-डे बार फर्जीवाड़े पर एसएसपी ने मांगी रिपोर्ट Dehradun News

यह भी पढ़ें: अंग्रेजी शराब की 57 पेटी के साथ तीन गिरफ्तार Dehradun News