Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देहरादून में उरेडा की प्रोजेक्ट मैनेजर ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, पति समेत 5 पर हत्या का मुकदमा दर्ज

    Updated: Mon, 06 Apr 2026 06:35 PM (IST)

    देहरादून में उरेडा की प्रोजेक्ट मैनेजर राजेश्वरी ने ससुरालियों के दहेज उत्पीड़न और पति के तलाक के दबाव से तंग आकर आत्महत्या कर ली। पति पीयूष सिंह समेत ...और पढ़ें

    उरेडा में प्रोजेक्ट मैनेजर पद पर तैनात थी राजेश्वरी।

    उरेडा में प्रोजेक्ट मैनेजर पद पर तैनात थी राजेश्वरी।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, देहरादून। ससुरालियों के दहेज को लेकर तानों से तंग आकर उरेडा में प्रोजेक्ट मैनेजर पद पर तैनात महिला ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर दी।

    आरोप है कि पति बार-बार उसे तलाक लेने का दबाव बना रहा था। सुसरालियों ने महिला के गहने और दस्तावेज भी अपने कब्जे में ले लिए।

    इस मामले में वसंत विहार थाना पुलिस ने आरबीआइ में लिपिक पद पर तैनात पति सहित सास, जेठ, जेठानी, व जेठ के बेटे के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

    पुलिस को दी तहरीर में शकुंतला निवासी आइडीपीएल ऋषिकेश ने बताया कि उनकी छोटी बहन राजेश्वरी का विवाह सात दिसंबर 2022 को पीयूष सिंह निवासी आशीर्वाद एन्क्लेव वसंत विहार देहरादून के साथ हुआ।

    परिवार में उसकी सास आशा रानी, जेठ सत्यप्रिया सिंह, जेठानी अंकिता एवं जेठ का बेटा दैविक हैं।

    विवाह के बाद से ही वह लगातार बहन राजेश्वरी को मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। राजेश्वरी का पति उसे पीटता था। शादी के बाद उसके गहने, शैक्षिक अभिलेख, बच्चों को उपहार में मिले कीमती गहने आदि अपने पास रख लिए।

    पीयूष और उसके परिवार को कई बार समझाया, लेकिन पीयूष सिंह ने उनकी माता एवं परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गाली गलौज की।

    आरोपित पीयूष बार-बार भाई सत्य प्रिया सिंह और सास आशा रानी के कहने पर तलाक देने की धमकी देता था, जिसके कारण राजेश्वरी उनकी सारी बातें मानतीं आ रही थी। पीयूष ने राजेश्वरी व उसके बच्चों को कई बार जान से मारने की धमकी दी।

    शकुंतला ने बताया कि छोटे भाई की शादी के समय राजेश्वरी ने पति से अपने गहने मांगे, लेकिन गहने देने से मना कर दिया। पीयूष ने कहा कि तलाक देने के बाद ही वह गहने वापस देगा।

    पौड़ी में तैनात रहते हुए मायके में रखे थे बच्चे

    शिकायतकर्ता ने बताया कि राजेश्वरी जब पौड़ी में तैनात थी तो बच्चों को मायके ऋषिकेश में रखती थी।

    राजेश्वरी का तबादला देहरादून हुआ तो आरोपित उसे बहला फुसलाकर अपने साथ घर ले गए। पांच अप्रैल की सुबह ससुरालियों ने उन्हें फोन कर बताया कि राजेश्वरी ने पंखे से लटककर जान दे दी है।

    सूचना पाकर वह देहरादून पहुंचे और इसकी शिकायत वसंत विहार थाने में दी।

    थानाध्यक्ष वसंत विहार अशोक राठौर ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपित पति, सास, जेठ-जेठानी व उनके बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच सीओ सिटी कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में गैस एजेंसी मैनेजर ने की आत्महत्या, काम के दबाव में कई दिनों से तनाव में था

    यह भी पढ़ें- हरिद्वार में सैलून संचालक ने की आत्महत्या, व्यापार में घाटा बना वजह