विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डेढ़ लाख की स्मैक के साथ महिला और उसका साथी गिरफ्तार

By BhanuEdited By:
Updated: Tue, 07 Aug 2018 01:17 PM (IST)

सहसपुर पुलिस ने महिला सहित दो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से डेढ़ लाख की कीमत की स्मैक बरामद की।

डेढ़ लाख की स्मैक के साथ महिला और उसका साथी गिरफ्तार
डेढ़ लाख की स्मैक के साथ महिला और उसका साथी गिरफ्तार

विकासनगर, देहरादून [जेएनएन]: मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सहसपुर पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने महिला सहित दो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से डेढ़ लाख की कीमत की स्मैक बरामद की। 

पुलिस के मुताबिक सुबह वाहनों की चेकिंग के दौरान मोटर साइकिल पर सवार युवक और महिला को रोका तो वे भागने लगे। इस पर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी में उनके पास से 30 ग्राम स्मैक बरामद हुई। 

पुलिस ने बाइक भी कब्जे में ले ली। पुलिस के हत्थे चढ़े युवक और महिला की पहचान हरिद्वार के भगवानपुर क्षेत्र के ग्राम सिकरोड़ा निवासी धर्मेंद्र और हिमाचल प्रदेश के पौंटा साहिब के देवीनगर निवासी सीमा के रुप में हुई। 

पूछताछ में उन्होंने पुलिस को बताया कि दोनों के परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है । ऐसे में वे इस धंधे में शामिल हो गए। दोनों पूर्व में भी मादक पदार्थ की तस्करी में जेल जा चुके है। 

इनकी मुलाकात मादक पदार्थ खरीदते समय छुटमलपुर में हुई थी। उसके बाद ये दोनों लोग मिलकर छुटमलपुर एवम सहारनपुर से स्मैक लाकर पौंटा साहिब, विकासनगर एवम सहसपुर में पढ़ने वाले स्टूडेंट आदि को मोटे दाम में बेचते थे। 

यह भी पढ़ें: स्मैक तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे, छात्रों को करता था आपूर्ति

यह भी पढ़ें: सहसपुर पुलिस ने स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: नैनीताल पुलिस ने स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार