विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तराखंंड में शीतलहर की चेतावनी, मैदानी इलाकों में ज्यादा रहेगा प्रकोप

By Edited By:
Updated: Wed, 19 Dec 2018 08:36 PM (IST)

स की रातें अभी और परीक्षा लेने वाली हैं। प्रदेश के एक दर्जन शहरों का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से नीचे गिर चुका है। इससे पहाड़ से लेकर मैदान तक ठिठुरन बढ़ गई है।

उत्तराखंंड में शीतलहर की चेतावनी, मैदानी इलाकों में ज्यादा रहेगा प्रकोप
उत्तराखंंड में शीतलहर की चेतावनी, मैदानी इलाकों में ज्यादा रहेगा प्रकोप

देहरादून, जेएनएन। इन दिनों उत्तराखंड कड़ाके की सर्दी की चपेट में है। प्रदेश के 11 शहरों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से भी कम चल रहा है। आलम यह है कि तीन दिन से अल्मोड़ा में तापमान शून्य से नीचे चल रहा है। बुधवार को भी अल्मोड़ा उत्तराखंड में सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान शून्य से 3.1 डिग्री नीचे रहा। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में गुुरुवार से शीतलहर चल सकती है। विशेषकर मैदानी इलाकों में शीतलहर का प्रकोप ज्यादा हो सकता है। 

चटख धूप के बावजूद सर्द हवा लोगों की बेचैनी बढ़ा रही है। प्रदेश के 11 शहरों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से भी कम है। अल्मोड़ा के अलावा पिथौरागढ़ और जोशीमठ में भी न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस के पास रिकार्ड किया गया। देहरादून स्थित राज्य मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट जारी रहेगी। 

विभिन्न शहरों का तापमान

शहर,         अधि,   न्यूनतम

अल्मोड़ा     21.1,   -3.1

पिथौरागढ़   17.6,  1.1

जोशीमठ     19.6,   1.1

चम्पावत      17.2,   3.9

मसूरी           17.4,   4.6

यूएसनगर       23.2,  3.2

हरिद्वार          21.7,  3.4

उत्तरकाशी       22.8, 4.8

मुक्तेश्वर          16.2,  3.5

पंतनगर             23.2,  3.2

नई टिहरी          16.0,  4.4

देहरादून             24.1,  5.6

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानों में हल्की बूंदाबांदी; सर्द हुआ मौसम

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में मौसम हुआ और भी सर्द, पहाड़ों ने ओढ़ी बर्फ की चादर

यह भी पढ़ें: मसूरी की सर्द हवाओं से दून में बढ़ी ठंड, कोहरे की चेतावनी