विकासनगर में प्रेम प्रसंग के चलते दिनदहाड़े गोलीबारी, आदमी की मौत और महिला गंभीर घायल
देहरादून के विकासनगर में कल्याणपुर में प्रेम प्रसंग के चलते गोलीबारी हुई, जिसमें एक व्यक्ति कमलेश की मौत हो गई। ...और पढ़ें

गंभीर रूप से घायल महिला संगीता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, विकास नगर (देहरादून)। देहरादून जिले की कोतवाली विकास नगर अंतर्गत बुधवार को कल्याणपुर में गोली चलने की घटना सामने आई है। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल है।
दोनों को गोली लगी है। मामला प्रेम प्रसंग से संबंधित बताया जा रहा है।
मरने वाले व्यक्ति का नाम कमलेश निवासी चकराता है। जबकि गोली से गंभीर घायल महिला संगीता को उप जिला चिकित्सालय विकास नगर से ग्राफिक एरा अस्पताल भेजा गया है।
प्रथम दृश्य जांच में आया कि कमलेश ने पहले संगीता को गोली मारी और फिर खुद को गोली मारी।
नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।