विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूटीयू में छात्रों को स्पेशल बैक पेपर और समर सेमेस्टर का मौका परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि नजदीक

Published: Tue, 08 Sep 2026 07:59 PM (IST)

वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने अंतिम वर्ष के छात्रों और पूर्व पासआउट्स के लिए स्पेशल बैक पेपर और समर सेमेस्टर परीक्षा का अवसर दिया है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (यूटीयू) ने सत्र 2025-26 के अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए स्पेशल बैक पेपर परीक्षा और समर सेमेस्टर परीक्षा का मौका दिया है।

निर्धारित पाठ्यक्रम अवधि में आने वाले पूर्व में पासआउट छात्र भी इसका लाभ ले सकेंगे। परीक्षा फार्म 8 से 15 सितंबर तक विश्वविद्यालय के यूएमएस पोर्टल पर भरे जाएंगे।

सम सेमेस्टर की परीक्षा का परिणाम आने के बाद जिन छात्रों के क्रेडिट अगली कक्षा में जाने के लिए निर्धारित न्यूनतम सीमा से कम रह गए हैं, वे समर सेमेस्टर में शामिल होकर जरूरी क्रेडिट पूरा कर सकेंगे।

समर सेमेस्टर में केवल थ्योरी की कक्षाएं होंगी। इसके लिए प्रति विषय पांच हजार रुपये पंजीकरण शुल्क और परीक्षा के लिए दो हजार रुपये शुल्क तय किया गया है।

विश्वविद्यालय ने बीटेक, एमटेक, बीएचएमसीटी, एमबीए और एमबीए इंटीग्रेटेड समेत संबंधित पाठ्यक्रमों के छात्रों के लिए नियम स्पष्ट किए हैं।

आगे की कक्षा में जाने के लिए छात्र का संबंधित शैक्षणिक सत्र के दोनों सेमेस्टर की परीक्षाओं में शामिल होना जरूरी है। साथ ही दोनों सेमेस्टर के आंतरिक थ्योरी और प्रायोगिक सत्रीय अंक दर्ज होने चाहिए।

न्यूनतम संचयी क्रेडिट पूरा होने पर ही छात्र अगली कक्षा के लिए पात्र माना जाएगा। यदि छात्र दोनों सेमेस्टर की परीक्षाएं देने के बाद भी न्यूनतम संचयी क्रेडिट हासिल नहीं कर पाता है तो वह समर सेमेस्टर की परीक्षा दे सकता है।

समर सेमेस्टर में शामिल नहीं होने या परीक्षा के बाद भी जरूरी क्रेडिट पूरा नहीं करने की स्थिति में छात्र के पास पुन: प्रवेश, पूर्व छात्र के रूप में अध्ययन या कैरीओवर का विकल्प रहेगा।

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डा. एसके गोयल ने सभी संबद्ध और परिसर संस्थानों को पात्र छात्रों को इसकी जानकारी देने और निर्धारित समय में परीक्षा फॉर्म भरवाने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें- स्टाइपेंड वृद्धि की मांग पर देहरादून में एमबीबीएस इंटर्न के बाद पीजी डॉक्टर भी हड़ताल पर, मरीजों की बढ़ी परेशानी