Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड के उपनल कर्मियों के लिए खुशखबरी, नए साल में मिला समान कार्य-समान वेतन का तोहफा

    Updated: Fri, 09 Jan 2026 12:13 PM (IST)

    उत्तराखंड के उपनल कर्मियों को नए साल में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने आश्वासन दिया है कि 15 जनवरी को होने वाली कैबिनेट ...और पढ़ें

    15 जनवरी की कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव। जागरण आर्काइव

    15 जनवरी की कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव। जागरण आर्काइव

    HighLights

    1. 15 जनवरी को कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव।

    2. उपनल कर्मियों को मिलेगा समान कार्य-समान वेतन।

    3. कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने दिया आश्वासन।

    जागरण संवाददाता, देहरादून। राज्य के उपनल कर्मियों के लिए नए साल में बड़ी राहत की उम्मीद जगी है। लंबे समय से चली आ रही समान कार्य–समान वेतन की मांग पर अब सरकार सकारात्मक रुख अपनाती दिख ही है। आगामी 15 जनवरी को प्रस्तावित कैबिनेट बैठक में इस संबंध में प्रस्ताव लाए जाने की संभावना है। यह भरोसा उप समिति के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने उपनल कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल को दिया है।

    उपनल कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के प्रदेश संयोजक विनोद गोदियाल ने बताया कि कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल से मिला और उन्होंने अपनी मांगों को रखा। मंत्री ने भरोसा दिलाया कि शासन स्तर पर लंबित परीक्षण अब पूरा हो चुका है और प्रस्ताव को आगामी कैबिनेट बैठक में प्रस्तुत किया जाएगा।

    गोदियाल ने कहा कि उपनल कर्मी लंबे समय से नियमित कर्मचारियों के समान कार्य करने के बावजूद कम वेतन और सीमित सुविधाओं में कार्यरत हैं। ऐसे में सरकार का यह कदम हजारों उपनल कर्मचारियों के लिए नए साल का बड़ा तोहफा साबित होगा।

    उन्होंने बताया कि प्रस्ताव में देरी केवल प्रशासनिक परीक्षण के कारण हुई थी, जो अब पूरा हो चुका है। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश संयोजक हरीश कोठारी, वाहन चालक संघ के प्रदेश महामंत्री अजय डबराल, उपनल महासंघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष रमेश डोभाल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- उपनल कर्मियों के वेतन पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को दिया अंतिम मौका; कहा- 'टालमटोल स्वीकार नहीं'

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में एस्मा लागू होने के बाद भी हड़ताल पर डटे उपनल कर्मी, सरकार को दी चेतावनी