विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Weather: पहाड़ों पर ठंड का सितम, इन जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट; पढ़ें मौसम का हाल

Updated: Sat, 23 Dec 2023 07:52 AM (IST)

Uttarakhand Weather उत्तराखंड में अब कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। पहाड़ों पर अब बर्फबारी के साथ बारिश को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया। उत्तरकाशी समेत प ...और पढ़ें

पहाड़ों पर ठंड का सितम, इन जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट;
पहाड़ों पर ठंड का सितम, इन जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट;

HighLights

  1. उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड
  2. पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। अब बर्फबारी के साथ-साथ बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। पहाड़ों पर तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। ऊंचाई वाले इलाकों पर बर्फबारी की वजह से तापमान लगातार गिरता जा रहा है। वहीं, नाले और झरने अब जमने लगे हैं।

दून में आज आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। कहीं-कहीं हल्की वर्षा के भी आसार हैं। वहीं, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। मौसम का मिजाज बदलने से तापमान में मामूली इजाफा हुआ है, लेकिन वर्षा-बर्फबारी के बाद पहाड़ से मैदान तक सर्दी का सितम बढ़ सकता है।

यहां हुई हल्की बर्फबारी

कुमाऊं में चोटियों पर हल्के हिमपात की सूचना है। बादल विकसित होने से ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान में भी मामूली वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि, सुबह-शाम कड़ाके की ठंड बरकरार है।

हिमपात और बारिश के हैं आसार

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, उत्तराखंड में उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात के आसार हैं। आसपास के निचले इलाकों में हल्की वर्षा हो सकती है। जिससे तापमान में गिरावट आने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें: 

Kedarkantha: हिमालय की गोद में बसी है ये खूबसूरत जगह, बर्फबारी के बीच स्वर्ग सा रहता है नजारा; उमड़े पर्यटक

Snowfall in Auli: बर्फबारी से गुलजार हुआ औली, उमड़े पर्यटक; घुड़सवारी और आइस स्केटिंग का भी ले रहे आनंद